{"_id":"6a9499717f27da51c10ff8ba","slug":"dpr-for-ayush-medical-college-ready-construction-to-begin-soon-agra-news-c-25-1-agr1036-1146283-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आयुष मेडिकल कॉलेज की डीपीआर तैयार, जल्द होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आयुष मेडिकल कॉलेज की डीपीआर तैयार, जल्द होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। आयुष मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। इसमें 400 बेड और पढ़ाई के लिए 400 ही सीट होंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर ली है। प्रदेश में आगरा समेत पांच जिलों में आयुष मेडिकल कॉलेज बन रहा है।
मेडिकल कॉलेज के लिए रुनकता के अकबरा गांव में 5.46 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। सर्वे भी हो चुका है। इसमें यूनानी, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक और प्राकृतिक चिकित्सा से इलाज होगा। इन्हीं पैथी में पढ़ाई भी की जाएगी। प्रत्येक कोर्स में 100-100 सीट होंगी। योगशाला होगी और लैब भी होगी। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा। इसका शुरुआती बजट 75 करोड़ रुपये है।
एक दो महीने में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एसएस आलम ने बताया कि प्रदेश में पहली बार पांच जिलों में आयुष मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। आगरा के अलावा मेरठ, गोंडा, मिर्जापुर और बस्ती में भी इसे बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे मरीजों को चारों पैथी का निशुल्क इलाज मिलेगा, छात्र पढ़ाई भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
ये कोर्स होंगे संचालित
- बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएमएएस)
- बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस)
- बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस)
- बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज (बीएनवाईएस)