{"_id":"678e8629147e0277120f7914","slug":"dpo-missing-from-samadhan-diwas-dm-stopped-salary-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-130615-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: समाधान दिवस से डीपीओ गायब, डीएम ने रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: समाधान दिवस से डीपीओ गायब, डीएम ने रोका वेतन
Mon, 20 Jan 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
किशनी में जनता की शिकायतें सुनते अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। संपूर्ण समाधान दिवस का सोमवार को जिले की सभी तहसीलों में आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी को समाधान दिवस से गायब होना भारी पड़ गया। डीएम ने उनका वेतन रोक दिया है।
डीएम अंजनी कुमार सिंह तहसील कुरावली में जन शिकायतें सुनने के लिए पहुंचे थे। डीएम के सामने जुन्हैसा निवासी रेखा, नगला सुम्मेर निवासी प्रमिला एवं साधना देवी ने अपने शिकायती पत्रों के माध्यम से बताया कि पात्र होने के बावजूद उनके बच्चों को उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कई बार प्रोबेशन कार्यालय के चक्कर भी लगाए। मगर, प्रोबेशन कार्यालय द्वारा कोई सहयोग नहीं किया। 2-3 बार तो कार्यालय में कोई भी कर्मी उपस्थित नहीं मिला। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल जिला प्रोबेशन अधिकारी से जानकारी करना चाही। मगर, वह संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद नहीं थे। इस पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से जिला प्रोबेशन अधिकारी का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। इधर, डीएम ने अन्य शिकायतों को भी सुना। अधीनस्थों को शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए। तहसील कुरावली में 30 शिकायतकर्ताओं ने शिकायती पत्र दिए। 4 का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा भी उनके साथ मौजूद रहे।