फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DPO in charge of car dies due to collision with truck

Agra News: ट्रक की टक्कर से कार सवार प्रभारी डीपीओ की मौत

Wed, 27 Dec 2023 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
DPO in charge of car dies due to collision with truck
कासगंज। कन्नौज शहर के पाल चौराहा पर ट्रक ने कासगंज की प्रभारी डीपीओ की कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार प्रभारी डीपीओ की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पति को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में तैनात प्रभारी डीपीओ कुसुम वर्मा की सड़क हादसे में मौत की जानकारी जैसेे ही जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को मिली तो शोक का माहौल बन गया।कानपुर के कोतवाली बिल्हौर के गांव अरौल-गंगुवापुर निवासी कुसुम वर्मा (48) जिला कासगंज में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में प्रभारी डीपीओ के पद पर कार्यरत थीं। मंगलवार को वह पति मनोज कटियार के साथ कार से कासगंज ड्यूटी पर जा रही थीं। मंगलवार सुबह आठ बजे पाल चौराहा पर पेट्रोल पंप से डीजल डला कर निकल रहे तेल रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इसमें प्रभारी डीपीओ और उनके पति घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां कुसुम वर्मा को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2006 से वह बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत थीं। सीडीपीओ तालग्राम पूजा सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इधर, कासगंज में तैनात प्रभारी डीपीओ कुसुम वर्मा की सड़क हादसे में मौत की जानकारी जैसेे ही जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को मिली तो शोक का माहौल बन गया। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्य विकास अधिकारी सचिन, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार एवं विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने विकास भवन सभागार में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed