{"_id":"69052761f2e6f37ed70ba662","slug":"dpl-6-begins-with-a-thrilling-contest-agra-news-c-416-1-ag11014-55-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रोमांचक मुकाबले के साथ डीपीएल-6 का भव्य आगाज़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रोमांचक मुकाबले के साथ डीपीएल-6 का भव्य आगाज़
विज्ञापन
आगरा। कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम में डॉक्टर्स प्रीमियर लीग सीज़न-6 का शुभारंभ शानदार अंदाज़ में हुआ। उद्घाटन मैच में डॉक्टर्स जायंट्स और डॉक्टर्स मास्टर्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव (हृदय रोग विशेषज्ञ) एवं सचिव डॉ. गौरव गंगवार ने लीग की औपचारिक घोषणा करते हुए खेल की शुरुआत की। पहली पारी में टॉस टीम जायंट्स के कप्तान डॉ. राहुल सिंह ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम के सलामी बल्लेबाजों डॉ. पुनीत (45 रन, 31 गेंद) और डॉ. राहुल सिंह (27 रन, 29 गेंद) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाज इस लय को आगे नहीं बढ़ा सके, और टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 156 रन बनाकर पारी समाप्त की। टीम मास्टर्स की ओर से डॉ. नीरज ने 2 विकेट, जबकि डॉ. रोहित, डॉ. अफनान और डॉ. यतेन्द्र ने 1-1 विकेट झटके।
वहीं, 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम मास्टर्स की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को टीम जायंट्स की अनुशासित गेंदबाजी ने शुरुआत में ही झटका दिया। हालांकि डॉ. अफनान (60 रन, 54 गेंद) और डॉ. प्रशांत (36 रन, 30 गेंद) ने संघर्षपूर्ण पारी खेली, पर टीम आवश्यक रन गति को बनाए रखने में नाकाम रही। गेंदबाजी में डॉ. ब्रजेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट लिए, जबकि डॉ. वी.पी. सिंह और डॉ. अशांक ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। मैच का संचालन डॉ. कौशलेन्द्र दुबे ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर डॉ. राजीव पचौरी, डॉ. प्रखर, डॉ. पल्लव, डॉ. शमशेर, डॉ. गौरव शर्मा, डॉक्टर नीरज बसन्तानी, डॉ. अशांक गुप्ता, डॉक्टर हेमंत बंसल, आशीष जौहरी, डॉ. हमेंत बंसल, डॉ. मेघल सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।
पुरस्कार इस प्रकार रहे
मैन ऑफ द मैच: डॉ. ब्रजेश
फाइटर ऑफ द मैच: डॉ. अफनान
इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच: डॉ. पुनीत
ओल्ड इज गोल्ड पुरस्कार: वरिष्ठ खिलाड़ी डॉ. वी. पी. सिंह