{"_id":"6860c6e1a72158d44c0705f4","slug":"dozen-people-stuck-under-soil-2025-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मिट्टी की ढाय गिरने से तीन महिला समेत चार की माैत, गांव में पसरा मातम; छह लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मिट्टी की ढाय गिरने से तीन महिला समेत चार की माैत, गांव में पसरा मातम; छह लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज
Sun, 29 Jun 2025 10:24 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:24 AM IST
सार
आगरा के फतेहपुरसीकरी की सीमा से सटे राजस्थान के गांव में मिट्टी की ढाय गिरने से दर्जनभर लोग दब गए।इनमें चार की माैत हो गई।
विज्ञापन
माैके पर जारी बचाव कार्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी के राजस्थान सीमा में ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल पाइपलाइन के लिए खोदाई कार्य चल रहा है। यहां गड्ढे में से मिट्टी लेने गए दर्जनभर महिला-पुरुष ढाय गिरने से दब गए। सूचना पर राजस्थान के गहनोली थाना की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य शुरू किया। घटना में तीन महिला समेत चार लोगों की माैत हो गई। वहीं छह घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल पाइपलाइन के लिए खोदाई की गई थी। गड्ढे से पीली मिट्टी लेने के लिए कई महिला-पुरुष वहां गए थे। मिट्टी भरने के दाैरान ढाय गिर गई। इसके चलते लोग दब गए। सूचना पुलिस को दी गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकाला। मिट्टी में दबे लोग थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम उत्तू के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे रहे। घटना में तीन महिला समेत चार लोगों की माैत हो गई। मृतकों की पहचान अनुकूल उर्फ अंकुर, विमला देवी उर्फ बिल्ला, योगेश कुमारी और विनोद कुमारी के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें-UP: आगरा में पुलिस की कार्यशैली से व्यापारियों में गुस्सा...अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद, धरने पर बैठे
ये भी पढ़ें-UP: आगरा में पुलिस की कार्यशैली से व्यापारियों में गुस्सा...अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद, धरने पर बैठे