फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dozen electroplating units sealed

दर्जनभर इलेक्ट्रोप्लेटिंग इकाइयां सील

Sun, 14 Feb 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sun, 14 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
dozen electroplating units sealed
यमुना में ‘जहर‘ घोल रहीं इलेक्ट्रोप्लेटिंग की दर्जनभर इकाइयां सील कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी), प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और टोरंट की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान इन इकाइयों के बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए। ताकि चोरी-छुपे इकाइयों को संचालित न किया जा सके। यह कार्रवाई अमर उजाला की प्रकाशित खबर के बाद की गई।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 12 फरवरी के अंक में इलेक्ट्रोप्लेटिंग इकाइयों से निकलने वाले सल्फ्यूरिक और नाइट्रिक एसिड की वजह से यमुना के दूषित होने की खबर प्रकाशित की थी। इस पर पांचों विभागों की संयुक्त टीम ने पीएसी और पुलिस बल की मौजूदगी में विजय नगर कालोनी स्थित नगला धानी में शनिवार सुबह लगभग 8.30 बजे छापेमारी की। इस क्षेत्र में इलेक्ट्रोप्लेटिंग की कई इकाइयां संचालित हो रही थीं। कुछ इकाइयां तो घर में ही चल रही थीं। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी निरंजन शर्मा और एसीएम तृतीय अरुण कुमार के नेतृत्व में एक के बाद एक इकाइयों को सील करने की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस बल देखकर वे पीछे हट गए। कई घंटे चली कार्रवाई के दौरान दर्जनभर इकाइयां सील कर दी गईं। जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान सील की गईं इकाइयों के बिजली कनेक्शन भी विच्छेदित कर दिए गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिलाधिकारी ने इन इकाइयों के बिजली और पानी कनेक्शन विच्छेदित करने के भी निर्देश दिए थे, जिससे कि इकाइयों को संचालित ही नहीं किया जा सके। सूत्रों की मानें तो शहर में लगभग छह दर्जन इलेक्ट्रोप्लेटिंग इकाइयां अवैध तरीके से संचालित हो रही हैं। इन सभी पर कार्रवाई होनी है। बता दें कि इन इकाइयों में धातु की वस्तुओं को चमकाने के लिए सल्फ्यूरिक एसिड प्रयोग किया जाता है। ये रसायन काफी हानिकारक है। ये नाले-नालियों के माध्यम से सीधे यमुना में मिल रहा है। इसकी वजह से लोगों को गंभीर बीमारी तो हो सकती है, फसल और जलीय जीव-जंतुओं को भी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर हुई कार्रवाई
अरुण कुमार, राम सिंह, भारत चैन, प्रेम सिंह, आलोक आर्य, राजकुमार, बीना अग्रवाल, राधेश्याम, अवधेश कुमार, संतोष कुमार, ओमवती, पूरन चंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed