फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dozen animals found dead on side of highway in Agra

Agra: हाईवे किनारे मृत पड़े मिले एक दर्जन पशु, सभी के माथे पर लगा पीले रंग का टीका; मौके पर पहुंची पुलिस

Wed, 27 Dec 2023 11:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 11:08 AM IST
सार

आगरा में हाईवे किनारे एक दर्जन पशु मृत पड़े मिले। सभी के माथे पर पीले रंग का टीका लगा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
dozen animals found dead on side of highway in Agra
Agra: हाईवे किनारे मृत पड़े मिले एक दर्जन पशु, सभी के माथे पर लगा पीले रंग का टीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की सुबह हाईवे किनारे एक दर्जन पशु मृत पड़े मिले। सभी के माथे पर पीले रंग का टीका लगा मिला। यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी जानकारी जुटाई है।   

विज्ञापन


किरावली थाना क्षेत्र के महुअर गांव के समीप कोस मीनार के पास आगरा-जयपुर हाईवे किनारे खाई में 12 मृत पशु पड़े मिले। सभी पशुओं के पैर रस्सी से बंधे हुए हैं। सभी के माथे पर पीला रंग लगा हुआ है। सुबह करीब नौ बजे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि रात को गाड़ी में भरकर मृत पशुओं को लाया गया है। खाई में फेंककर आरोपी भाग गए। मौके पर गाड़ी के टायर के निशान बने हुए हैं। वहीं महुअर गांव में अफवाह फैल गई कि हाईवे किनारे मृत गोवंश फेंके गए हैं। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। हालांकि सही जानकारी होने पर लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed