{"_id":"640df01b2b23e57a96009ef3","slug":"dowry-greedy-in-laws-are-accused-of-killing-married-woman-in-agra-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भैया बचा लो मार डालेंगे': फोन पर चीखी बहन, भागते हुए पहुंचा भाई, दृश्य देख पथरा गई आंखे, सामने पड़ी थी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'भैया बचा लो मार डालेंगे': फोन पर चीखी बहन, भागते हुए पहुंचा भाई, दृश्य देख पथरा गई आंखे, सामने पड़ी थी...
Sun, 12 Mar 2023 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 12 Mar 2023 09:02 PM IST
सार
आगरा में बहन ने अपने भाई को फोन करके कहा कि भैया बचा लो ससुराल के लोग मुझे मार रहे हैं। डरावनी आवाज में बहन का संदेश सुन भाई बेसुध अवस्था में बपने की ससुराल पहुंचा। यहां सामने का दृश्य देख उसकी आंखे पथरा गई। फर्श पर बहन की लाश पड़ी थी और ससुराली फरार थे।
विज्ञापन
सोनिया (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दहेजलोभी ससुरालियों ने रविवार को विवाहिता की हत्या कर दी। घटना के कुछ देर पहले उसने अपने भाई को फोन कर कहा था कि भैया यह लोग मार रहे हैं, बचा लो आकर। भाई बहन को बचाने के लिए तुरंत घर से निकला। एक घंटे का रास्ता तय करके वह ससुराल पहुंचा तो दृश्य देख उसके होश उड़ गए। सामने फर्श पर बहन की लाश पड़ी थी और ससुराली फरार थे।
मामला अछनेरा थाना क्षेत्र के झारोठी गांव का है। गांव निवासी सोनिया (25) की शादी फरवरी 2019 में सिकंदरा थाना क्षेत्र के सींगना गांव निवासी रवि के साथ हुई थी। सोनिया के भाई चंद्रवीर सिंह ने बताया कि बहन ने रविवार सुबह 8:30 बजे छोटे भाई सूरज को फोन किया था। कहा कि पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। आकर बचा लो।
विज्ञापन
बताया कि इससे पहले कई बार परिवार के लोगों ने पंचायत कर समझाया, लेकिन नहीं माने। सोनिया छह महीने मायके में भी रही। दो महीने पहले आश्वासन देकर ले गए थे। अब उसकी हत्या कर दी। एक साल पहले सोनिया ने बेटी को जन्म दिया था। तीन महीने में ही बेटी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मामला अछनेरा थाना क्षेत्र के झारोठी गांव का है। गांव निवासी सोनिया (25) की शादी फरवरी 2019 में सिकंदरा थाना क्षेत्र के सींगना गांव निवासी रवि के साथ हुई थी। सोनिया के भाई चंद्रवीर सिंह ने बताया कि बहन ने रविवार सुबह 8:30 बजे छोटे भाई सूरज को फोन किया था। कहा कि पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। आकर बचा लो।
विज्ञापन
बहन की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है
बताया कि बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी बना ली। वह लोग घंटेभर में ससुराल पहुंच गए। यहां सोनिया का शव फर्श पर पड़ा था। गले पर चोट के निशान था। ससुराली घर से फरार थे। मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि दहेज के लिए हत्या करने की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
बाइक दी थी, मांग रहे थे कार
भाई चंद्रवीर ने बताया कि सोनिया दसवीं पास थी। उसके पति ने केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान से डिप्लोमा किया था। पति और ससुरालीजन बहन का उत्पीड़न करते थे। कम पढ़ा-लिखा होने का ताना मारते थे। शादी में बाइक दी थी, अब कार मांग रहे थे।बताया कि इससे पहले कई बार परिवार के लोगों ने पंचायत कर समझाया, लेकिन नहीं माने। सोनिया छह महीने मायके में भी रही। दो महीने पहले आश्वासन देकर ले गए थे। अब उसकी हत्या कर दी। एक साल पहले सोनिया ने बेटी को जन्म दिया था। तीन महीने में ही बेटी की मौत हो गई थी।