{"_id":"5a573f3c4f1c1bed188b456d","slug":"dowry-case-in-agr","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले ही इतने करीब आ गए दोनों, लड़के ने चाहा ये और बिगड़ गई बात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से पहले ही इतने करीब आ गए दोनों, लड़के ने चाहा ये और बिगड़ गई बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 11 Jan 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
दहेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में दहेज में पावर बाइक नहीं देने पर लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। जबकि लड़की पक्ष की तरफ से शादी की तैयारी भी तकरीबन पूरी हो चुकी है और कार्ड भी बांटे जा चुके हैं। शादी टूटने के बाद लड़की पक्ष ने समाज के लोगों को बुलाकर पंचायत भी कराई लेकिन लड़के वाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। अब लड़की वालों ने पुलिस से शिकायत की है।
एत्माद्दौला क्षेत्र की युवती का रिश्ता नुनिहाई क्षेत्र निवासी एक युवक से डेढ़ वर्ष पहले तय हुआ था। 17 दिसंबर 2017 को गोद भराई और सगाई की रस्म भी हो गई। लड़की पक्ष ने दहेज में देने वाला सामान भी तय कर दिया। इसमें सामान्य बाइक भी शामिल थी। 25 फरवरी को शादी की तारीख तय हुई। युवती और युवक मोबाइल पर बात करने लगा। वह अश्लील बात भी करता।
इस बारे में युवती ने अपने घरवालों को भी बताया और सिम तोड़ दी। युवक लड़की के घर आने लगा। शादी की तारीख नजदीक आने पर युवती के परिवारीजनों ने कार्ड बांटने शुरू कर दिए। सामान भी खरीद लिया। हलवाई को एडवांस भी दे दिया। सात जनवरी को युवक के घरवाले लड़की वालों के घर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बड़े बेटे की शादी में पेशन प्रो नहीं, बल्कि अपाचे बाइक मिल रही है। छोटे बेटे को भी अपाचे देना, तभी शादी करेंगे। नौ जनवरी को लड़का पक्ष के घर जाकर पंचायत की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। शादी से भी इनकार कर दिया। इससे युवती तनाव में आ गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की है।