फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   double-decker bus overturned many passengers injured in firozabad

Accident In Firozabad : ऑटो को बचाने प्रयास में सवारियों से भरी डबल डेकर बस पलटी, कई घायल

Mon, 01 Aug 2022 10:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 10:05 AM IST
सार

डबल डेकर बस कन्नौज से गुरुग्राम जा रही थी। बस में करीब 60 सवारियां थीं। टूंडला क्षेत्र में ऑटो को बचाने के प्रयास में बस पलट गई। 

विज्ञापन
double-decker bus overturned many passengers injured in firozabad
घटनास्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में रविवार की रात आगरा हाईवे पर एक ऑटो को बचाने के प्रयास में कन्नौज से गुरुग्राम जा रही डबल डेकर एक बस पलट गई। हादसे में कई यात्री मामूली घायल हो गए। बस में सवार यात्री बिना उपचार कराए ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। हादसा होने पर वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने बस को क्रेन से हटवाने के साथ ही यातायात सुचारू कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कनौज से डबल डेकर बस गुरुग्राम जा रही थी। बस को चालक गौरव पुत्र राजसिंह निवासी बारह तिर्वा कन्नौज चला रहा था। बस में 60 यात्री सवार थे। यह बस टूंडला ओवरब्रिज पार कर मोहम्मदाबाद मोड़ पर पहुंची, तभी अचानक एक ऑटो बस के सामने आ गया। बस चालक ने ऑटो को बचाने के प्रयास में ब्रेक लगा दिए तो बस सड़क किनारे भरे पानी कीचड़ पर फिसलती हुई पलट गई। 

विज्ञापन

मामूली रूप से घायल हुए यात्री 

हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसा मध्यरात्रि में होने पर अधिकतर यात्री सोए हुए थे। इसके चलते वे बस के पलटने पर अपनी सीटों से गिर कर चुटैल हो गए। किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल न होने पर वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बस चालक के मुताबिक एक ऑटो को बचाने के दौरान बस पलटी थी। हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है। बस को क्रेन से हटवाकर हाइवे पर यातायात सुचारू करा दिया था। बस सवार सभी यात्री गंतव्य के लिए रात्रि में रवाना हो गए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed