फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Double decker bus collided with electric pole in firozabad

बिजली के खंभे से टकराई डबल डेकर बस, एक फुट दूर 'मौत' देख सहम गए यात्री

Mon, 15 Oct 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 15 Oct 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Double decker bus collided with electric pole in firozabad
हादसे के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। नई दिल्ली से कानपुर जा रही यात्रियों से खचाखच भरी टूरिस्ट बस असंतुलित होकर सड़क से उतर हाईटेंशन विद्युत पोल से टकरा गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में सभी यात्री बस से बाहर निकले। इस दौरान पांच लोग चोटिल हो गए। बस की छत से बिजली का तार महज एक फुट ऊपर था। गनीमत यह रही कि तार टूटकर बस पर नहीं गिरा। जिससे बड़ा हादसा टल गया।   
विज्ञापन

       
घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। नई दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही डबल डेकर बस थाना मक्खनपुर के समीप मून शीतगृह के समीप असंतुलित होकर खेत में खड़े हाईटेंशन विद्युत पोल से टकरा गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही बस में बैठीं सवारियों में चीख पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए बस से कूद कर भागे। इस दौरान बृजेश (30) निवासी सुंदरपुर थाना किशनी एवं उनकी पत्नी रानीदेवी (25) से घायल हो गए। जबकि उनके तीन बच्चे दक्ष, सुमन एवं शालिनी को मामूली चोटें आईं। 


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मक्खनपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को गंतव्य पहुंचाने में मदद की। लोगों का कहना है कि जिस वक्त बस असंतुलित होकर हाईटेंशन विद्युत पोल से टकराई उस वक्त बिजली नहीं थी। अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed