{"_id":"5fe226d98ebc3e415473d514","slug":"dorilal-agrawal-scholarships-appilation-starts-from-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीडोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीडोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आज से
Wed, 23 Dec 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:09 AM IST
सार
- ईमेल vssagra2017@gmail.com पर आवेदन पत्र भेजा जा सकता है
- 15 जनवरी तक ई-मेल से, 31 जनवरी तक स्पीड पोस्ट से आवेदन कर पाएंगे
विज्ञापन
श्रीडोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीडोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति-2020 के लिए आवेदन बुधवार से शुरू हो रहे हैं। विकलांग सहायता संस्था मथुरा की आगरा शाखा और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति के लिए 15 जनवरी तक ई-मेल पर आवेदन किया जा सकेगा। स्पीड पोस्ट के जरिए भरे हुए आवेदन पत्रों को प्राप्त करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है।
विकलांग सहायता संस्था के सचिव प्रेमचंद जैन ने बताया कि जो दिव्यांग छात्र-छात्राएं किसी सरकारी कॉलेज में बीएड, डीएलएड, एमसीए, एमबीए, मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं या पीएचडी कर रहे हैं, केवल वही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर पाएंगे। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार अन्य कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति इस वर्ष देना संभव नहीं है।
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन फार्म ई-मेल आईडी vssagra2017@gmail.com पर अपने नाम, कक्षा, मोबाइल नंबर लिखकर भेज सकते हैं। आवेदन पत्र 15 जनवरी तक जमा किए जा सकेंगे। जो छात्र स्पीड पोस्ट से आवेदन भेजेंगे, वह 31 जनवरी से पहले भेज दें। सचिव प्रेमचंद जैन के मुताबिक मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाएगा।

संस्थापक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को 12 से 24 हजार रुपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साल 2019 में आयोजित किए गए छात्रवृत्ति कार्यक्रम में 8 राज्यों के 150 जिलों के 150 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को 22 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जा चुकी है। आगरा शाखा अध्यक्ष डॉ. एमसी गुप्ता ने बताया कि शारीरिक रूप से अक्षम, हाथ एवं पैर कटे, पोलियोग्रस्त, मूक-बधिर, दृष्टिबाधित और मानसिक विकलांगता से ग्रस्त मेधावी छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।