{"_id":"67647d84f34fce9d030a1007","slug":"dont-tolerate-crime-complain-to-the-police-you-will-get-help-kasganj-news-c-175-1-kas1001-125245-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अपराध को सहें नहीं, पुलिस से करें शिकायत, मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अपराध को सहें नहीं, पुलिस से करें शिकायत, मिलेगी मदद
Fri, 20 Dec 2024 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला पुलिस के द्वारा बृहस्पतिवार को शारदा देवी जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्हें विधिक कानूनों की जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में अपर जिला जज विजय कुमार तृतीय ने छात्राओं को कानून एवं अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पॉक्सो अधिनियम के बारे में बताया गया। निशुल्क अधिवक्ता सेवा के बारे में भी जानकारी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि संविधान में सभी को विधिक सहायता की व्यवस्था का प्रावधान किया है। इसके लिए जन जन को विधिक रूप से साक्षर होने की जरूरत है।
सीओ सदर आंचल चौहान द्वारा शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में प्राथमिकता के आधार पर छात्राओं को बताया कि समाज का स्वरूप तेजी से बदलने के साथ लोगों की मानसिकता भी बदल रही है। कुछ शरारती तत्व भी होते हैं, जो दूसरों को परेशान करते हैं। ऐसे लोगों से डरने की जरूरत नहीं है। धैर्य बनाएं रखें और पुलिस से शिकायत करें। पुलिस आपकी हर तरह से मदद करेगी।
विज्ञापन
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रानू शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और छात्राओं को मेहनत के साथ शिक्षा पूरी करने का आह्वान किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। मिशन शक्ति की टीमों ने संबंधित थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं को पंफलेट बांटकर जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की अचला वर्मा ने किया। इस दौरान सपना, डॉ. दीपा, डॉ. ललिता देवी, चेतना मौर्य, सविता, डॉ. पूजा शुक्ला, रीनू, नंदिता आदि मौजूद रहीं।