फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Donald Trump Taj Mahal Visit minute to minute program

ताजमहल में पत्नी मेलानिया संग एक घंटे भ्रमण करेंगे ट्रंप, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

Sat, 22 Feb 2020 08:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Feb 2020 08:36 PM IST
सार

24 फरवरी को आगरा आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के ताजमहल विजिट का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम शनिवार को जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Donald Trump Taj Mahal Visit minute to minute program
24 फरवरी को आगरा आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एयरफोर्स वन विमान आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर 4.45 बजे उतरेगा। यहां स्वागत के बाद 5 बजे ट्रंप का काफिला होटल अमर विलास के लिए रवाना होगा। 
विज्ञापन


होटल से ट्रंप और मेलानिया गोल्फ कार्ट से 5.15 बजे ताजमहल पहुंचेंगे। ताज का दीदार करने के बाद वापस होटल अमर विलास आएंगे। जहां से उनका काफिला 6.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेगा। 
विज्ञापन


खेरिया एयरपोर्ट पर ट्रंप का विदाई समारोह होगा। इसके बाद एयरफोर्स वन विमान से वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। ट्रंप और मेलानिया ताजमहल में करीब एक घंटे का वक्त बिताएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ताज तक 20 गोल्फ कार्ट की फ्लीट में जाएंगे ट्रंप

Donald Trump Taj Mahal Visit minute to minute program
ताजमहल पर गोल्फ कार्ट - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होटल अमर विलास से ताजमहल तक 20 गोल्फ कार्ट की फ्लीट में जाएंगे। फ्लीट में हाल में ही खरीदी गईं गाड़ियां शामिल रहेंगी। एक में डोनाल्ड ट्रंप रहेंगे, जबकि बाकी में अन्य अधिकारी और सुरक्षा कर्मी रहेंगे। पांच गोल्फ कार्ट को रिजर्व में रखा जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगे। इसके बाद उनकी फ्लीट खेरिया से ईदगाह होते हुए माल रोड पर पहुंचेगी। फिर फतेहाबाद रोड होते हुए शिल्पग्राम से आगे होटल अमर विलास पहुंचेगी।

यहां पर डोनाल्ड ट्रंप को गोल्फ कार्ट में बैठाया जाएगा। गोल्फ कार्ट से वो ताजमहल का दीदार करने जाएंगे और वापस आएंगे। इस दौरान 20 गोल्फ कार्ट रहेंगी। सुरक्षाकर्मी भी इन्हीं गाड़ियों से जाएंगे। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गोल्फ कार्ट के चालकों का सत्यापन कराया गया है। सभी गोल्फ कार्ट हाल ही में एडीए ने खरीदी थीं।

 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक

Donald Trump Taj Mahal Visit minute to minute program
बैठक में पुलिस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
उधर, पुलिस लाइन में शनिवार को आला अधिकारियों की ब्रीफिंग हुई। एडीजी सुरक्षा दीपेश जुनेजा, एडीजी जोन अजय आनंद और आईजी ए सतीश गणेश ने अधिनस्थों के साथ ट्रंप की सुरक्षा तैयारियों पर बैठक की और दिशा-निर्देश दिए। 

ट्रंप की सुरक्षा में सुरक्षा 6000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाने है। खुफिया एजेंसियों के लगभग 200 अधिकारियों के साथ अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों की एडवांस टीम आगरा में डेरा डाले हुए हैं। 

ट्रंप की सुरक्षा के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो शुक्रवार को आगरा पहुंच गए। वो एंटी एयूवी डिफेंस सिस्टम, एंटी क्राफ्ट गन, स्नाइपर राइफल सहित सुरक्षा के अत्याधुनिक साजोसामान के साथ आए हैं। 

10 कंपनी पैरा मिल्ट्री फोर्स (पीएमएफ) और 12 कंपनी प्रोविशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) भी आ गए हैं। इन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया है।
 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed