फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   donald trump junior come for visiting taj mahal

Agra News: ताजमहल देखने आ रहे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर...तैयारियों में जुटा प्रशासन, सड़क से पकड़े गोवंश

Wed, 19 Nov 2025 11:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 19 Nov 2025 11:34 PM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का बृहस्पतिवार को ताजमहल दाैरा प्रस्तावित है। ऐसे में प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सड़कों से अतिक्रमण हटाने के साथ गोवंश और कुत्तों को भी पकड़ा गया।

विज्ञापन
donald trump junior come for visiting taj mahal
ताजमहल

विस्तार

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के बृहस्पतिवार को ताजमहल आगमन के कार्यक्रम को देखते हुए नगर निगम ने बेसहारा कुत्तों और गोवंश को पकड़ने की कार्रवाई की। निगम ने एक दर्जन से अधिक गोवंश को पकड़ा। उन्हें गोशाला में शिफ्ट कराया गया। वहीं 16 कुत्तों को भी पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन


शहर की सड़कों से हटाएं अवैध होर्डिंग
नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बुधवार को निरीक्षण कर सड़कों से अवैध होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने फतेहाबाद रोड पर अग्रसेन चौराहे से पुरानी मंडी तक वाटर स्प्रिंकलर से सड़क की धुलाई व छिड़काव नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए। आई लव आगरा पॉइंट के पास खाली पड़े प्लाॅट के स्वामी का पता लगाकर उसकी बाउंड्री वॉल के लिए कहा। बसई मंडी से अमर होटल तक चल रहे सीएम ग्रिड की सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा की। 
विज्ञापन


नगरायुक्त ने बताया कि सड़क किनारे डाली जा रही पाइपलाइन पर हर 20 मीटर की दूरी पर चैंबर निर्माण करने के लिए कहा गया है। सड़क किनारे लगे पेड़ पौधों की कटाई और छंटाई, डिवाइडर की मरम्मत के साथ ही उन पर पेंट करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, अधिशासी अभियंता अरविंद श्रीवास्तव, अवर अभियंता ललित अग्रवाल, एसएफआई योगेंद्र कुशवाहा, संजीव यादव, राघवेंद्र सिंह और मुख्य अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक अजय कुमार राम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed