{"_id":"5e4f958f8ebc3ef38c6c9cb2","slug":"donald-trump-car-the-beast-not-allowed-in-500-meters-of-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के 500 मीटर में ट्रंप की कार द बीस्ट को इजाजत नहीं, गोल्फ कार्ट से जाएंगे अंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के 500 मीटर में ट्रंप की कार द बीस्ट को इजाजत नहीं, गोल्फ कार्ट से जाएंगे अंदर
Fri, 21 Feb 2020 02:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:04 PM IST
सार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेनालिया 24 फरवरी को ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में उनकी कार द बीस्ट ताज में प्रवेश की अनुमति नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार द बीस्ट को ताजमहल के 500 मीटर में जाने की इजाजत अब तक नहीं मिली है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी अफसरों की गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में बात चल रही है।
अधिकारियों ने बताया कि द बीस्ट के लिए अस्थायी पास जारी कर दिया जाए, लेकिन बृहस्पतिवार रात तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया। प्रशासन की तैयारी गोल्फ कार्ट से ही ट्रंप को ताजमहल के गेट तक ले जाने की है।
ट्रंप और उनकी पत्नी मेनालिया 24 फरवरी को ताज का दीदार करने आ रहे हैं। उनका एयरफोर्स वन विमान खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेगा। इस विमान के उतरने से पहले ही आगरा के आसमान में और किसी विमान के उड़ने पर पाबंदी लगा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल करेंगे अगवानी
इसे नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया जाएगा। अन्य जहाज तभी गुजर सकेंगे, जब डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की नागरिक उड्डयन विभाग के अफसरों से वार्ता चल रही है।
खेरिया हवाई अड्डे पर ट्रंप की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। यहां ट्रंप का काफिला ताज के लिए रवाना होगा। इसमें द बीस्ट सहित 35 से 40 गाड़ियां रहेंगी।
ट्रंप का काफिला ताज के करीब 500 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में उनकी कार द बीस्ट ताज में नहीं जा सकेगी। यहां से ट्रंप गोल्फ कार्ट में सवार होकर ताजमहल परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन