फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Don’t Panic During an Epileptic Seizure: Ensure Safety and Avoid Myths on National Epilepsy Day

Health News: सिर के नीचे कपड़ा या मुलायम तकिया रखें, मरीज को लिटा दें...जानें मिर्गी के दौरे आने पर क्या करें

Mon, 17 Nov 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Nov 2025 09:50 AM IST
सार

राष्ट्रीय मिर्गी दिवस आज 17 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस गंभी बीमारी को लेकर कई मिथक हैं। उनसे बचने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Don’t Panic During an Epileptic Seizure: Ensure Safety and Avoid Myths on National Epilepsy Day
मिर्गी आने के कारण और इलाज - फोटो : iStock

विस्तार

राष्ट्रीय मिर्गी दिवस 17 नवंबर को मनाया जाएगा। इजे लेकर समाज में कई भ्रम और मिथक फैले हुए हैं। जिनके कारण मरीज समय पर इलाज से वंचित रह जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक सामान्य न्यूरोलॉजिकल स्थिति है। इससे घबराना नहीं चाहिए, समय पर सही उपचार से इसपर पूरा नियंत्रण संभव है।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जन डॅ़ मयंक अग्रवाल ने बताया कि दवाओं से अधिकांश मरीज में दौरे पूरी तरह से नियंत्रित हो जाते हैं। कुछ मामलों में सर्जरी या कीटोजेनिक डाइट भी प्रभावी होती है। समाज में इस बीमारी को लेकर कई मिथक भी हैं। जिसे लोगों को भूलाना होगा। इनमें जैसे मिर्गी को भूत-प्रेत या किसी दैवीय प्रभाव से जोड़ना, मोसे सुंघाना आदि शामिल हैं। इससे बचें और मरीज को सुरक्षित महसूस कराएं और उसके साथ रहें।
विज्ञापन


ऐसे करें मदद
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मिर्गी का दौरा पड़ने पर घबराने की बजाय मरीज को सुरक्षित जगह ले जाएं। मरीज को लेटाएं और सिर के नीचे कपड़ा या मुलायम तकिया रखें। मुंह में पानी आदि कुछ भी न डालें। उसे करवट से लेटाएं जिससे सांस लेने में तकलीफ न हो। कपड़ों को ढीला कर दें। जब तक दौरा खत्म न हो उसके पास रहें और यदि दौरा 5 मिनट से अधिक चले तो तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। बताया कि मिर्गी मस्तिष्क की असामान्य गतिविधि के कारण बार-बार आने वाले दौरे हैं। उन्होंने कहा कि अचानक झटके लगना, चेतना खोना, शरीर में अकड़न, गिर जाना और दौरे के बाद भ्रम जैसी स्थितियां इसके सामान्य लक्षण हैं। इसे न तो संक्रामक रोग समझें और। इसे मानसिक कमजोरी का संकेत भी नहीं समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed