{"_id":"65c496f12c5b0e340007cea8","slug":"domineering-young-man-entered-government-office-and-beat-up-girl-employee-in-agra-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: सरकारी कार्यालय में घुसकर दबंग ने कर्मचारी युवती से की अभद्रता, जमकर पीटा; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: सरकारी कार्यालय में घुसकर दबंग ने कर्मचारी युवती से की अभद्रता, जमकर पीटा; पुलिस तलाश में जुटी
Thu, 08 Feb 2024 04:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:08 PM IST
सार
आगरा में सरकारी कार्यालय में घुसकर दबंग ने कर्मचारी युवती से अभद्रता की। विरोध करने पर गाली गलौज करके जमकर पीटा। पीड़िता की शिकायत पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
हरीपर्वत पुलिस स्टेशन आगरा
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दबंग युवक ने सरकारी कार्यालय में घुसकर वहां पर तैनात कर्मचारी युवती से अभद्रता की। विरोध करने पर गाली गलौज करने लगा। बचाव के लिए युवती कार्यालय से बाहर आ गई। इस पर आरोपी ने युवती को पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़िता जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह हरी पर्वत थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत हैं। मंगलवार दोपहर कार्यालय में बैठी थीं। तभी रोहता का नीतेश आया, साथ चलने की कहने लगा। मना करने पर गाली देने लगा। वह कार्यालय से बाहर निकल आई।
विज्ञापन
वहां अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। शोर सुनकर लोग जुट गए। आरोपी धमकी देकर भाग गया। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में केस दर्ज किया है। पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन