{"_id":"689d8b6eca3d7d683804ee91","slug":"dogs-have-become-dangerous-in-agra-30-have-been-wounded-more-than-twice-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में खूंखार हुए कुत्ते, इनसे बचना नहीं आसान; 30 फीसदी में दो से अधिक बार किए घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में खूंखार हुए कुत्ते, इनसे बचना नहीं आसान; 30 फीसदी में दो से अधिक बार किए घाव
Thu, 14 Aug 2025 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:38 PM IST
सार
आगरा में हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। जिला अस्पताल में रोजाना जानवर काटे के करीब 350 मरीज आ रहे हैं। 30 फीसदी में दो से अधिक बार घाव किए हैं।
विज्ञापन
आवारा कुत्ते
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में लावारिस कुत्तों का मामला सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान में लिया है। आगरा में भी ऐसे ही हालात हैं। यहां भी गलियों और सड़कों पर घूम रहे लावारिस कुत्ते हिंसक हो रहे हैं। ये लोगों पर हमला कर दो से अधिक बार काट रहे हैं। जिला अस्पताल में आने वाले 30 फीसदी मरीजों में गहरे घाव मिल रहे हैं।
एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) ओपीडी के प्रभारी डॉ. मोहित बंसल ने बताया कि रोजाना 350 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें 150 नए मरीज और बाकी के फॉलोअप के हैं। इनमें 70 फीसदी में मरीज के एक घाव मिल रहा है। 30 फीसदी में 2 से 5 घाव मिल रहे हैं। इनमें पैर, हाथ, पेट पर काटने के मामले हैं। इनमें 50 फीसदी बच्चे और बुजुर्ग हैं।

Trending Videos
इसमें कई ऐसे भी मामले रहे, जब झुंड में कुत्तों ने हमला किया। इनकी जांच करने के बाद एआरवी भी लगाई जाती है।
बीते तीन दिनों में ये रही स्थिति
महीना कुत्ता बंदर बिल्ली
मई 3195 517 110
जून 2998 642 112
जुलाई 2599 617 185
बीते तीन दिनों में ये रही स्थिति
महीना कुत्ता बंदर बिल्ली
मई 3195 517 110
जून 2998 642 112
जुलाई 2599 617 185
विज्ञापन
इन बातों का रखें ख्याल
- कुत्ता काटने पर तत्काल नल के नीचे घाव को साबुन से 15 मिनट तक धोएं।
- मिर्च-मसाला समेत अन्य कोई देशी उपचार न करें, काटे हुए भाग को बांधे नहीं।
- कुत्ता-बंदर काटने पर तत्काल एआरवी लगवाएं, 24 घंटे में जरूर लग जाना चाहिए।