फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dogs cut Open Defecation people

खुले में शौच जाने वालों के साथ कुत्तों ने कुछ ऐसा किया, आप भी सुनकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 05 Oct 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 05 Oct 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
Dogs cut Open Defecation people
प्रतीकात्मक तस्वीर

सरकार ने खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) अभियान चला रखा है। इसके लिए जिला स्तर पर काम और निगरानी की जा रही हैं। वहीं दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें खुले में शौच गए लोगों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। ऐसे हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसी घटनाएं लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं कि कुत्तों को भी क्या अब  खुले में शौच जाने वाले पसंद नहीं है? 

विज्ञापन


आगरा के बाह में सुबह खुले में शौच को गई पिढौरा के गुर्जा शिवलाल की महिला राजाबेटी पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। कुत्ते के हमले में बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए सीएचसी बाह में भर्ती कराया गया है। वहीं खेतलीपुरा में एक युवक कुत्ते के हमले में घायल हो गया। 
विज्ञापन


गुर्जा शिवलाल के अनोखेलाल के परिवार में अभी तक शौचालय नहीं बना है। परिवार खुले में शौच को जाता है। अनोखेलाल की पत्नी राजा बेटी खेत पर शौच को गई थी। तभी पीछे से कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे उनके पैर, हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गए। चीख पुकार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया और इलाज के लिए बाह सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा भी बाह क्षेत्र का है। खेतलीपुरा गांव में शौचालय न बनने की वजह से खुले में शौच को जाते समय श्रीकांत पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। जिससे उनके पैर जख्मी हो गए। सीएचसी पर एंटी रैवीज वेक्सीन भी नहीं मिली। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि अभी एंटी रैवीज की सप्लाई नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed