फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dogs becoming ferocious bitten a thousand people in seven days difficult to save children

आगरा: खूंखार हो रहे कुत्ते, सात दिन में एक हजार लोगों को काटा; मुश्किल हुआ बच्चों को बचाना

Wed, 01 May 2024 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 May 2024 09:28 AM IST
सार

गर्मी में कुत्ते हिंसक हो रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में 1000 से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया। राहत की बात यह है कि इस बार एंटी रैबीज वैक्सीन की किल्लत अभी तक नहीं हुई है। 
 

विज्ञापन
Dogs becoming ferocious bitten a thousand people in seven days difficult to save children
कुत्ता - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में गर्मी बढ़ने के साथ कुत्ते अधिक हिंसक हो रहे हैं। जरा सा छेड़ने पर आक्रामक होकर हमला कर देते हैं। जिला अस्पताल में बीते एक सप्ताह में नए 1000 से भी अधिक कुत्ते के काटने के पीड़ितों ने एआरवी लगवाई। नए 110 से अधिक बंदर के काटने वाले पीड़ित एआरवी लगवा चुके हैं। पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह 29.65 प्रतिशत अधिक पीड़ितों ने एआरवी वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन


पूरे शहर में सिर्फ जिला अस्पताल में ही कुत्ते, बंदर, बिल्ली व चूहा काटने की एआरवी लगाई जाती है। सुबह 8 बजे से ही एआरवी कक्ष के बाहर पीड़ितों की कतार लग जाती है। राहत की बात यह है कि इस बार एंटी रैबीज वैक्सीन की किल्लत अभी तक नहीं हुई है। एआरवी विभाग के फार्मासिस्ट मनोज अग्रवाल बताते हैं कि 22 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक कुल 1141 नई एआरवी लगाई गई है। जिसमें 1020 कुत्ते काटने, 110 से अधिक बंदर काटने व अन्य पशु के काटने वाले पीड़ित शामिल हैं। जबकि 15 से 20 अप्रैल तक 880 नई एआरवी लगाई गई है, जिसमें से कुत्ते के काटने के 742, बंदर के काटने के मामले में 117 व अन्य पशु में 21 पीड़ित रहे।
विज्ञापन


पैर पड़ने पर कुत्ते ने काट लिया
शाहगंज निवासी अंशु ने बताया कि कॉलोनी में खेलते वक्त कुत्ते पर पैर रख गया, ऐसे में कुत्ते ने काट लिया। जीवनी मंडी निवासी मनीष ने बताया कि कुत्ते को बचाने के चक्कर में उसके ऊपर ही गाड़ी लेकर गिर गया। ऐसे में कुत्ते ने हाथ में काट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गर्मी में चिड़चिड़ा हो जाता है स्वभाव
पशु चिकित्सक डॉ संजय यादव ने बताया कि गर्मी में पशुओं को पानी न मिलने के कारण उनका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। डिहाइड्रेशन से उल्टी-दस्त, चिड़चिड़ापन होने का खतरा होता है और जानवर बोलकर अपनी तकलीफ बता नहीं सकता। इसलिए गर्मी में गली के कुत्तों के लिए पानी का इंतजाम जरूर रखें। पानी पीते वक्त कुत्ते व बंदरों के पास बिल्कुल भी न जाएं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed