{"_id":"5d1e47ce8ebc3e3ce6374e9e","slug":"dogs-attack-on-a-women-agra-news-agr394520055","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने महिला पर हमला किया, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों ने महिला पर हमला किया, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता (मथुरा)। कुत्तों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को बच्चों को स्कूल से लेने जा रही महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के प्रयास में महिला गिर पड़ी और घायल हो गई। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला छाता क्षेत्र का है।
राम बाबू शर्मा की पत्नी रानी शर्मा गुरुवार को बच्चों को स्कूल से लेने जा रहीं थी, इसी बीच कुत्तों के झुंड ने रानी पर हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए रानी ने प्रयास किया था, उसी प्रयास में वह गिर पड़ीं। इससे रानी शर्मा घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे रानी को खूंखार कुत्तों से बचाया और उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। रानी शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया है। जनपद में कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं। पिछले दिनों मथुरा के शिवबाला नाथ नगर कालोनी में खूंखार कुत्तों ने ढाई वर्ष के बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया।