{"_id":"65ce505fbcf26f31920a9d6a","slug":"dog-was-beaten-with-sticks-then-tied-with-a-rope-and-dragged-from-bike-2024-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेजुबान के साथ ऐसा सुलूक: कुत्ते को डंडे मारे, फिर रस्सी बांधकर किया ऐसा काम...वीडियो देख खौल उठेगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेजुबान के साथ ऐसा सुलूक: कुत्ते को डंडे मारे, फिर रस्सी बांधकर किया ऐसा काम...वीडियो देख खौल उठेगा खून
Thu, 15 Feb 2024 11:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:26 PM IST
सार
कुत्ते का साथ क्रूरता का हैरान कर देने वाला मामला शास्त्रीपुरम इलाके में सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बेजुबान के साथ ऐसा सुलूक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शास्त्रीपुरम (सिकंदरा) में बृहस्पतिवार को पशु क्रूरता का मामला सामने आया। दो लोगों ने एक कुत्ते को पहले डंडे मारकर मरणासन्न किया। इसके बाद उसके पैरों में रस्सी बांधकर बाइक से सड़क पर घसीटा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे। वीडियो की जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। शास्त्रीपुरम मेें हुई घटना का पता चलने पर जांच की गई। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान शास्त्रीपुरम बी ब्लॉक निवासी पवन लवानिया और रूपेश कुमार के रूप में हुई। काॅलोनी में रहने वाली लक्ष्मी की तहरीर पर पशु क्रूरता अधिनियम का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

काटने से थे नाराज
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पवन एक दुकान पर सेल्समैन है। दो दिन पहले उसे कुत्ते ने काट लिया था। वो कुत्ते को ढूंढ रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे उसे कुत्ता मिल गया। वह अपने साथी के साथ आया। कुत्ते को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। कुत्ता जमीन पर गिर गया। इस पर भी दोनों का मन नहीं भरा। आवाज सुनकर लोग निकल आए। कुछ राहगीर भी रुक गए। मगर, दोनों की दबंगई के आगे कुछ नहीं कर सके। दोनों आरोपी कुत्ते को मरणासन्न हालत में बाइक से घसीटते दिखे। यह दृश्य देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। कुत्ता नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है।

वीडियो वायरल करने पर धमकाया
मामले में शास्त्रीपुरम निवासी शिक्षिका मनीषा ने आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना था कि कुत्ते के साथ क्रूरता की गई। पुलिस सख्त कार्रवाई करे। आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए, जिससे कोई और ऐसी हरकत नहीं करे। आरोपी के परिवार के लोग काॅलोनी के लोगों को धमका रहे हैं। वीडियो बनाने वाले पर धमकी देकर गए हैं।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
पशु क्रूरता का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शास्त्रीपुरम में ही एक कुत्ते को एक महिला ने जमीन पर पटक दिया था। इस पर पुलिस से शिकायत की गई थी। इसी तरह रकाबगंज में बेटे को काटने पर एक युवक ने कुत्ते को गोली मार दी थी। इसके बाद उसकी लाश को फेंक आया था। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आवास विकास काॅलोनी में भी कुत्ते को मार दिया गया था।