फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dog saved his masters house from thief

वफादारी में जान पर खेल गया कुत्ता, मालिक के घर नहीं होने दी चोरी

Tue, 10 Oct 2017 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 10 Oct 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
dog saved his masters house from thief
dog - फोटो : Demo Pic
एक कुत्ते की अपने मालिक के प्रति वफादारी के किस्से सुनाए जाते हैं। मैनपुरी में एक घटना सामने आई है, एक पालतू कुत्ते ने वफादारी में अपनी जान की बाजी तक लगा दी। इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि यह बात पुलिस तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नरायनपुर निवासी मीरादेवी के घर में कई पशु पाले गए हैं। इनमें कुछ दुधारू पशु हैं। इसके अलावा एक कुत्ता भी है जो उन्हीं के घर पर रहता है। इसी ने रविवार रात को मीरा देवी के घर में चोरी की योजना को विफल कर दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार को मैनपुरी में एसपी कार्यालय पर शिकायत लेकर गईं मीरादेवी और उनके पति ने आरोप लगाया कि रविवार रात को गांव के कुछ लोग उनके घर के बाहर बंधे पशुओं को खोल रहे थे। इस पर उनके पालतू कुत्ते ने उन लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते के साथ बेरहमी

पीड़ित दंपति का आरोप है कि घटना के बाद गुस्साए आरोपी उनके कुत्ते को पकड़ कर ले गए। इसके बाद उन्होंने कुत्ते को बुरी तरह से पीटा और उसके दांत तक तोड़ दिए। आ‌रोपियों ने कुत्ते की इतनी पिटाई की कि वह चल भी नहीं पा रहा है। 

और तो और आरोपियों ने 100 नंबर पर काल कर बताया कि यह कुत्ता पागल हो गया है। मंगलवार को दंपति कुत्ते को एसपी कार्यालय लेकर आए और एएसपी ओमप्रकाश सिंह को बताया कि वह पागल नहीं है।

उसने चोरी की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस बात से नाराज आरोपियों ने उसे पीटा और अब पागल बताकर मरवाना चाहते हैं। पीड़ित परिवारीजनों ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed