{"_id":"5ece21f4817f1a2fa566f6fe","slug":"dog-bite-in-summer-cases-increased","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान! गर्मी में कुत्ते हुए हिंसक, लोगों पर बढ़े हमले, मानें चिकित्सक की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! गर्मी में कुत्ते हुए हिंसक, लोगों पर बढ़े हमले, मानें चिकित्सक की सलाह
Wed, 27 May 2020 01:49 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 27 May 2020 01:49 PM IST
सार
पारा बढ़ने के साथ तीन दिनों में बढ़ गए दो गुने मरीज
विज्ञापन
एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने जिला अस्पताल पहुंचे मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पारा बढ़ने का असर कुत्तों पर भी होने लगा है। हिंसक होकर लोगों पर हमला करने लगे हैं। हालत यह है कि तीन दिन में कुत्ता काटे के मरीज दोगुने हो गए हैं। जिला अस्पताल में ही रोजाना 110 से 120 मरीज एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं।
तीन दिनों से पारा 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इससे कुत्तों में भी गर्मी का असर होने लगा है। जहां तीन दिन पहले तक एआरवी लगवाने के लिए रोजाना औसतन 60 से 70 मरीज आ रहे थे, अब यह संख्या सवा सौ के करीब पहुंच गई है।
चिकित्सकों ने बताया कि मरीज के जो जख्म मिल रहे हैं, वह गंभीर हैं। शरीर पर दो से तीन घाव हैं, जो गहरे भी हैं। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि गर्मी बढ़ने से जानवर काटे के मरीज दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं। इनमें कुत्ते काटने के ही 90 फीसदी हैं।

गर्मी से कुत्ते हो रहे चिड़चिड़े: डॉ. संजय नेहरू
श्वान रोग के विशेषज्ञ डॉ. संजय नेहरू ने बताया कि गर्मी से कुत्ते हीटस्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं। लॉकडाउन में कुत्तों को खाना और पानी भी सामान्य दिनों के मुकाबले कम मिल रहा है। इससे भी यह चिड़चिड़े होकर आक्रामक हो रहे हैं। ऐसे में यह लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
यह करें:
- कुत्ता काटने के बाद साबुन से नल के नीचे दस से 15 मिनट तक घाव को धोएं।
- कुत्ता काटने वाले जख्म पर मिर्च नहीं लगाएं। चिकित्सक को दिखाएं।
- एंटीसेप्टिक आइनटमेंट घाव पर लगाएं।
- कुत्तों से बचकर रहें, बच्चों को उनके नजदीक नहीं जाने दें।
- टिटनेस और एआरवी भी लगवाएं।