फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   documentation

अभिलेखीकरण किसी भी विभाग के लिए महत्वपूर्ण कार्य: ईशा प्रिया

Wed, 13 Jan 2021 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
documentation
मैनपुरी। अभिलेखीकरण को लेकर जनपद मैनपुरी व महोबा में बुधवार को संयुक्त वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। ईशा प्रिया ने कहा कि अभिलेखीकरण किसी भी विभाग के लिए महत्वपूर्ण कार्य है।
विज्ञापन

वेबिनार में तीन हजार से अधिक प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक ने भाग लिया। सभी ने विद्यालय अभिलेखीकरण व वित्तीय पंजिकाओं को बनाने उनके रख रखाव के बारे में सीखा। वेबिनार में संविलयन विद्यालयों में आ रही समस्याओं को सुलझाने की जानकारी दी गई। बताया गया कि सभी विद्यालयों में शिक्षक , अनुदेशक , शिक्षामित्र , रसोइया इत्यादि का संयुक्त उपस्थिति पंजिका बनेगी। लेजर, कैशबुक इत्यादि बनाना सिखया गया।
विज्ञापन

वेबिनार में संयुक्त निदेशक सर्व शिक्षा अभियान अजय कुमार सिंह, प्राचार्य डायट नरेंद्र पाल सिंह, बीएसए विजय प्रताप सिंह, बीईओ सुमित कुमार ने भी विचार रखे। जिला कोऑर्डिनेटर टीम की तरफ से निशंका जैन , पीयूष शाक्य और अमन सोलंकी ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी, स्पेशल रिसोर्सपर्सन ग्रुप, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन, सभी जिला समन्वयक भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed