फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors performed five hour operation and saved child hand from being amputated

UP: खेलते समय गिरने से कट गई कोहनी की नस...चिकित्सकों ने कटने से मासूम का बचाया हाथ, पांच घंटे तक चला ऑपरेशन

Mon, 15 Dec 2025 09:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 15 Dec 2025 09:21 PM IST
सार

छह साल का एक बच्चा खेलते समय गिर गया। इससे उसकी कोहनी में गंभीर चोट आई। हाथ काला पड़ने लगा था। ऐसे में चिकित्सकों ने कठिन ऑपरेशन कर बच्चे का हाथ कटने से बचा लिया।

विज्ञापन
Doctors performed five hour operation and saved child hand from being amputated
एसएन मेडिकल काॅलेज में हुआ ऑपरेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में छह साल के मासूम की कोहनी की कटी नस जोड़कर डॉक्टरों ने हाथ को कटने से बचा लिया। हड्डी और नस जोड़ने के लिए पांच घंटे तक ऑपरेशन चला। ऑपरेशन के बाद 20 दिन तक बच्चे को भर्ती रखा। हालत ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी के डॉ. सुशील सिंघल ने बताया कि 16 नवंबर को धनौली निवासी सुनील कुमार अपने 6 साल के बेटे हनी को लेकर आए थे। बताया कि खेलते वक्त बच्चा ऊंचाई से गिर गया था। इसके कोहनी से ऊपर फ्रैक्चर हो गया और एक नस भी कट गई। इससे खून बहने लगा। खून की आपूर्ति नहीं होने से हाथ काला पड़ने लगा।
विज्ञापन


निजी अस्पताल में लेकर गए तो वहां मना कर दिया। ऐसे में इमरजेंसी आने पर जांच कराई। हड्डी रोग विभागाध्यक्ष अमृत गोयल ने सबसे पहले ऑपरेशन कर हड्डी जोड़ दी। इसके बाद पैरों की अतिरिक्त नस निकालकर हाथ की कटी नस को जोड़ा। इससे रक्त का संचार हाेने लगा। इसमें देरी होने पर गैंग्रीन हो जाती और बच्चे का हाथ काटना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार ऑपरेशन के बाद भी हाथ-पैर काले या नीले पड़ रहे हों, तो इसका मतलब है कि कोई नस कटी हुई है। ऐसे में विशेषज्ञ चिकित्सक को तत्काल दिखाएं। ऑपरेशन करने वालों में डॉ. अनुज गर्ग, डॉ. प्रभा, डॉ. अनुकीर्ति, डॉ. शाहिद और डॉ. मयूर रहे। प्राचार्य डॉॅ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और विशेषज्ञ हैं। ऐसे ऑपरेशन निजी अस्पताल में कराने पर तीन से चार लाख रुपये का खर्च आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed