आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में सात दिन से तड़प रहा शिशु, डॉक्टर देखने नहीं आए
- परिजनों के आरोप पर प्राचार्य ने तलब की रिपोर्ट, इलाज के निर्देश
- बाल रोग विभाग में भर्ती है तीन माह का बच्चा, सिर में भर गया है पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के चिकित्सकों की लापरवाही सामने आई है। यहां सात दिन से शिशु दर्द से कराह रहा है, लेकिन डॉक्टर देख नहीं रहे हैं। सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवार ने व्यथा व्यक्त की तो प्राचार्य ने इलाज के निर्देश देते हुए विभागाध्यक्ष से रिपोर्ट तलब की।
खंदारी निवासी लवकुश कुमार के तीन महीने के बच्चे के सिर में पानी भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले एसएन मेडिकल कॉलेज में ही सिर का ऑपरेशन कराया था। आराम नहीं मिला। तकलीफ बढ़ने पर सात दिन पहले एसएन के बाल रोग विभाग में भर्ती कराया।
परिजनों ने लगाए यह आरोप
आरोप है कि भर्ती होने के बाद से चिकित्सक बच्चे को देखने नहीं आए हैं। बच्चे के सिर का आकार इतना बढ़ गया है कि उसकी आंख-कान भी भिंचते जा रहे हैं। दर्द से वो कराह रहा है। जब बच्चे की हालत नहीं देखी गई तो सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी बयां की। जानकारी होने पर प्राचार्य ने बाल रोग विभागाध्यक्ष को बच्चे के इलाज कराने को कहा।
प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि सिर का ऑपरेशन होना है, न्यूरो सर्जन क्वारंटीन हैं। ऐसे में अन्य चिकित्सक को ऑपरेशन के लिए कह दिया है। वैसे इतने दिन से बच्चे को इलाज क्यों नहीं दिया गया, इसकी विभागाध्यक्ष से रिपोर्ट तलब की है।