फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors did not return to work even after three warning letters were issued

Agra News: तीन चेतावनी पत्र जारी होने के बाद भी काम पर नहीं लौटे डॉक्टर

Tue, 12 Nov 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Nov 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Doctors did not return to work even after three warning letters were issued
-महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पिछले चार महीने से दो डॉक्टर बिना बताए गायब हैं। विभाग की ओर से उन्हें तीन चेतावनी पत्र जारी किए जा चुके हैं लेकिन डॉक्टर इसके बाद भी काम पर नहीं लौटे हैं। सीएमएस ने विभाग को संबंधित डाॅक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पिछले चार महीने से सर्जन डॉक्टर गौरव पारिक और तीन महीने से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित कृष्ण बिना बताए ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इसके चलते अस्पताल की व्यवस्थाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। दोनों डॉक्टरों को विभाग की ओर से तीन-तीन चेतावनी पत्र भी जारी किए जा चुके हैं लेकिन इसके बाद भी डॉक्टर काम पर नहीं लौटे हैं। अब सीएमएस ने संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


सर्जन नहीं होने से अस्पताल से लौट रहे मरीज
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पिछले चार महीने से सर्जन के न आने के कारण मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। सर्जिकल विभाग में ऑपरेशन और गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को लौटाया जा रहा है। पिछले चार महीने से अस्पताल में कोई भी सर्जिकल विभाग का मरीज भर्ती नहीं कराया गया है। प्राथमिक उपचार के साथ ही मरीजों को लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों डाॅक्टरों को चेतावनी पत्र जारी किया जा चुका है। लेकिन वे इसके बाद भी काम पर नहीं लौटे हैं अब उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों और शासन को लिखा गया है।
डॉ. मदनलाल, सीमएएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed