फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors could not be available at all hospitals in the health fair

Agra News: स्वास्थ्य मेले में सभी अस्पतालों पर नहीं उपलब्ध हो सके चिकित्सक

Mon, 18 Sep 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Doctors could not be available at all hospitals in the health fair
कासगंज। जिले में 31 ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया, लेकिन विभाग सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की व्यवस्था नहीं कर सका। मेला में 1530 मरीज इलाज को पहुंचे। जिसमें बुखार, सर्दी, खांसी के मरीजों की भीड रही। चिकित्सकों की कमी से मरीजों को दिक्कतें हुई। मेला में सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया । स्वास्थ्य विभाग 23 केंद्रों पर ही चिकित्सकों की व्यवस्था कर सका। बिडला अस्पताल सहित 8 स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक उपलब्ध नहीं हुए। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर पैरा मेडिकल स्टाफ की भी कमी रही। मात्र 131 पैरा मेडिकल ही उपलब्ध हो सके। मेला में 617 पुरुष, 604 महिलाएं एवं 309 बच्चों का उपचार हुआ।जिसमें बुखार के 62 मरीज आए। इन मरीजों में 21 में मलेरिया के लक्षण मिले। इनकी जांच की गई, लेकिन किसी में मलेरिया की पुष्टि नहीं हो सकी।इसके अलावा काफी संख्या में मरीज ऐसे भी आए जिनके सर्दी, खांसी, जुकाम, सिर दर्द आदि की शिकायत पाई गई। हायपर टेंशन के 13, शुगर के 11, मरीज आए। रक्त अल्पता के छह मरीज पहुंचे। इसके अलाव सिफलिस, गैस सहित अन्य बीमारियों के मरीज आए। 21 महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई। 6 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed