फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors become victim of online thug

आईफोन का कलर पसंद न आने पर डॉक्टर ने किया रिटर्न, फिर कंपनी ने जो बताया उसे सुनकर उड़ गए होश

Fri, 22 Jun 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 22 Jun 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Doctors become victim of online thug
demo pic
आगरा में एक चिकित्सक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की धोखाधड़ी के शिकार हो गए। 60 हजार रुपये के आईफोन की बुकिंग निरस्त कराने पर भी कंपनी की ओर से डिलीवरी दे दी गई। 
विज्ञापन


चिकित्सक ने बॉक्स को कंपनी के आफिस वापस भेजकर अपनी जमा रकम वापस मांगी। कंपनी कर्मियों ने बताया कि बाक्स खाली है। इसके चलते वह अपनी रकम पाने के लिए दो महीने से भटक  रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि चिकित्सक ने दो महीने पहले आईफोन बुक कराया था। इसके लिए 60 हजार रुपये आनलाइन जमा करा दिए। मगर, मोबाइल सेट का रंग पसंद न होने पर कुछ दिन बाद ही उसकी बुकिंग निरस्त करा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि 15 दिन में जमा रकम को वापस कर दिया जाएगा। कोरियर कंपनी से सेट वापस मंगा लिया जाएगा। दस दिन बाद चिकित्सक के घर एक बॉक्स भेज दिया गया। 

जब उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को बताया तो उन्होंने बॉक्स को बिना खोले ही आफिस भेजने के लिए कहा। चिकित्सक ने बॉक्स को कंपनी के आफिस कोरियर कर दिया। 

बाद में कंपनी के कर्मचारियों ने फोन पर बताया कि बाक्स खाली है। उसमें मोबाइल नहीं निकला है। इस पर चिकित्सक ने कहा कि उन्होंने जैसा बाक्स आया था वैसा ही भेजा है। 

साइबर सेल में की शिकायत

उनके साथ धोखा हुआ है। उन्होंने रकम वापस मांगी। इस पर कर्मचारियों ने कह दिया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। तब से चिकित्सक भटकने को मजबूर हैं। 

उन्होंने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोरियर कंपनी के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed