फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogita Gautam Agra Murder Case News: Doctor Yogita Murder Case Accused Vivek Told Crime Story To Police

डॉ. योगिता हत्याकांडः आरोपी विवेक बोला, मैंने योगिता को मारा, बताई ये बड़ी वजह

Thu, 20 Aug 2020 11:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 Aug 2020 11:08 AM IST
सार

योगिता जल्दी शादी करने की कह रही थी। उसने उससे कहा था कि बहन की शादी के बाद वह शादी कर लेगा। इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन
Yogita Gautam Agra Murder Case News: Doctor Yogita Murder Case Accused Vivek Told Crime Story To Police
योगिता गौतम की हत्या के मामले: पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी डॉ. विवेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज की एमएस की छात्रा जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के मामले में आरोपी विवेक तिवारी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। गुरुवार सुबह उसने पुलिस को बताया कि मैं योगिता से शादी करना चाहता था। मगर, योगिता जल्दी शादी करने को कह रही थी। आरोपी ने उससे कहा था कि बहन की शादी के बाद वह शादी कर लेगा। इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले योगिता ने उससे बात करना भी बंद कर दिया था। इस दौरान उसका मोबाइल भी व्यस्त रहता था। इस कारण वे उस पर शक भी करने लगा। मंगलवार को एक बार मिलने के बहाने आया था। इस दौरान ही कार में दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


संबंधित खबरः एसएन की जूनियर डॉक्टर की अपहरण कर हत्या, उरई का मेडिकल ऑफिसर हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े के दौरान उसने योगिता का गला दबा दिया। योगिता की सांसे चल रही थीं, तो आरोपी ने गर्दन पर चाकू मार दिया। शव को फेंकने के बाद लकड़ी डाली, जिससे लोग देख न पाएं। जलाने की कोशिश में भी था, लेकिन जला नहीं पाया। क्षेत्राधिकारी कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि आरोपी ने हत्या करना कबूल कर लिया है। उससे अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Yogita Gautam Agra Murder Case News: Doctor Yogita Murder Case Accused Vivek Told Crime Story To Police
डॉ. योगिता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभाग की पीजी की छात्रा योगिता गौतम की मंगलवार रात हत्या कर दी गई थी। उसके शव को डौकी क्षेत्र के गांव बमरौली में सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह उसका शव मिला था।

बुधवार की शाम शिनाख्त होने पर मृतका के भाई डॉक्टर मोहिंदर कुमार गौतम ने उरई में मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक तिवारी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले थाना डौकी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम ने देर रात डॉ. विवेक तिवारी को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed