फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor threatens blood center operator husband FIR registered in Agra

चिकित्सक ने दी जान से मारने की धमकी: फोन पर की गाली-गलौज, ब्लड सेंटर संचालक के पति ने दर्ज कराई एफआईआर

Mon, 14 Sep 2026 09:34 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 14 Sep 2026 09:34 AM IST
सार

आगरा में एक चिकित्सक ने ब्लड सेंटर संचालक के पति को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़ित की शिकातय पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Doctor threatens blood center operator husband FIR registered in Agra
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद में ब्लड सेंटर के संचालक की पत्नी के पति को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना फतेहाबाद पुलिस ने चिकित्सक समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


विज्ञान विहार, थाना सदर बाजार निवासी कप्तान सिंह ने बताया पत्नी फतेहाबाद आगरा मार्ग स्थित विजय नगर कॉलोनी के पास डाॅ. मुकेश बघेल हाॅस्पिटल परिसर में ग्रामीण भारत ब्लड सेंटर का संचालन करती हैं। वह नौ सितंबर को दोपहर करीब ढाई बजे ब्लड सेंटर पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान  डाॅ. गौरव मुदगल का फोन आया। उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। कहा कि जहां मिलोगे, वहीं देख लूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने थाना फतेहाबाद में शिकायत की। इस बारे में पता चलने पर डाॅ. गौरव ने दोबारा फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाने पर व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे। आरोप है कि संदेशों में डाॅ. गौरव ने अपने परिचित राजकुमार तोमर निवासी अमर कॉलोनी, मथुरा के साथ मिलकर उनका ब्लड सेंटर बंद कराने और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में आरोप लगाया है कि राजकुमार तोमर पूर्व में भी ब्लड सेंटर के खिलाफ कई शिकायतें कर समझौते के नाम पर रकम की मांग कर चुका है। एसीपी इमरान अहमद ने बताया तहरीर के आधार पर डाॅ. गौरव मुदगल और राजकुमार तोमर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed