फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor swindled of 34,000 with the lure of a bundle of new currency notes.

Agra News: नए नोटों की गड्डी देने का लालच देकर चिकित्सक से 34 हजार ठगे

Sun, 05 Jul 2026 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Doctor swindled of 34,000 with the lure of a bundle of new currency notes.
आगरा। सदर थाना क्षेत्र में चिकित्सक को 10 और 20 रुपये के नए नोटों की गड्डी देने का लालच देकर ठग 34 हजार रुपये लेकर भाग गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


राजपुर चुंगी स्थित डॉ. आरती मनोज हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि दो जुलाई को सुबह करीब 11 बजे वह अपने क्लीनिक में मरीज देख रहे थे। तभी एक युवक उनके पास पहुंचा और खुद को गौरव स्वीट, राजपुर चुंगी का भेजा हुआ व्यक्ति बताया। उसने कहा कि दुकान पर 10 और 20 रुपये के नए नोट हैं। बदले में 500 रुपये के नोट चाहिए। इस पर डॉ. मनोज ने अपने सहायक राजकुमार को 34 हजार रुपये देकर युवक के साथ गौरव स्वीट भेज दिया। आरोप है कि वहां पहुंचने पर युवक ने राजकुमार से 34 हजार रुपये लिए और मौका देखकर भाग गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed