फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor's body found in Naturopathy Institute with deep head injury Police engaged in investigation

Agra News: बटेश्वर के आयुर्वेदिक अस्पताल में चिकित्सक की हत्या, सिर पर गहरी चोट; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 30 Aug 2024 01:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 01:45 PM IST
सार

बटेश्वर में साईं शिक्षण संस्थान में चिकित्सक की लाश मिली। आशंका जताई जा रही है कि सिर पर किसी वस्तु से प्रहार कर हत्या हुई है। 

विज्ञापन
Doctor's body found in Naturopathy Institute with deep head injury Police engaged in investigation
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर के सांई आयुर्वेदिक चिकित्सालय में इटावा निवासी प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. योगेश कुमार (48) की सिर व गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार की सुबह खून से लथपथ पड़ा मिला। केंद्र में मौजूद बाबा पर हत्या का शक है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



बटेश्वर में करीब 10 साल से सांई आयुर्वेदिक चिकित्सालय चल रहा है। जसवंतनगर के मोहल्ला कटरा खूबचंद निवासी डॉ. योगेश कुमार चिकित्सालय में प्राकृतिक चिकित्सक थे। कस्बे के गांव भीकमपुरा के डॉ. सुनील यादव संचालक हैं। यहां पर तीन महिला कार्मिक मई गांव की सीमा यादव, शोभना और कामना हैं। शिकोहाबाद क्षेत्र का एक बाबा भी चिकित्सालय परिसर में रहता है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे के करीब सीमा पहुंचीं तो बाबा ने दरवाजा खोला। जमीन पर डॉक्टर का शव देखकर सीमा ने संचालक को जानकारी दी। इसके बाद अन्य कर्मचारी पहुंच गए। सूचना पर एसीपी बाह गौरव सिंह पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल पर मिले बाबा के शरीर पर भी चोट और खून के निशान थे। बाबा कुछ नहीं बता रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसीपी गौरव सिंह ने बताया कि चिकित्सक की हत्या में बाबा पर शक है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब और लोहे का पाइप मिला
बटेश्वर के आयुर्वेदिक चिकित्सालय का दरवाजा खोलते ही अंदर बाबा रो पड़ा था। महिला कार्मिक सीमा यादव के सामने बस इतना बोला था कि डॉक्टर ने उसे मारा था। बृहस्पतिवार रात दोनों के बीच झगड़े की तस्दीक मौके के हालात कर रहे थे। एसओ बाह ने बताया कि टेबल पर गिलास, चश्मा और मोबाइल रखा था। जमीन पर शराब की बोतल और लोहे के पाइप पड़े थे। प्लेट और कटोरी जमीन पर मिले।
एसओ ने बताया कि बाबा करीब 5-6 साल से चिकित्सालय में रह रहा है। नशे का आदी है। उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान ही लोहे के पाइप के प्रहार से डॉक्टर की जान गई है। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

दोनों बेटों के खोने से उजड़ गई दुनिया
डॉ. योगेश कुमार की बूढ़ी मां कमला देवी अपनी छोटी बहू सुनीता देवी के साथ बाह थाने पहुंचीं। बेटे का खून से लथपथ शव देख सदमे में आईं कमला देवी ने पुलिस से बेटे की मौत का इंसाफ मांगा। कहा, बेटे को मारने वाले को फांसी की सजा होनी चाहिए। दो साल पहले छोटे बेटे धर्मेंद्र का निधन हो गया था। अब दूसरा बेटा भी छीन लिया गया। उनकी तो जीते जी दुनिया उजड़ गई। बहू सुनीता देवी ने बताया पति की मौत और जेठ की हत्या के बाद दो बच्चों तनु (11), तरुन (8) की परवरिश कैसे होगी? परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं बचा है।

पत्नी, बच्चोंं का छूट गया था साथ
परिजन ने बताया कि 5 साल पहले डॉ. योगेश कुमार को छोड़कर उनकी पत्नी नीलम घर से चली गई थीं। तीन बच्चों यश, खुशी व अनुज को भी साथ ले गईं। कमला देवी और सुनीता देवी ने बताया कि खूब तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। पत्नी और बच्चों का साथ छूटने के बाद कुछ दिन परेशान रहे। लेकिन उन्होंने बटेश्वर में चिकित्सा कार्य जारी रखने का निर्णय लिया। घर पर आते-जाते रहते थे, मदद भी करते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed