{"_id":"64a1024cb15b9cefc801c080","slug":"doctor-paytm-hacked-rs-1-22-lakh-withdrawn-from-account-in-agra-up-news-2023-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम यूज करते हैं तो हो जाएं सावधान: साइबर अपराधियों की आपके वॉलेट पर नजर, इस तरह कर रहे खाता खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेटीएम यूज करते हैं तो हो जाएं सावधान: साइबर अपराधियों की आपके वॉलेट पर नजर, इस तरह कर रहे खाता खाली
Sun, 02 Jul 2023 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:21 AM IST
सार
साइबर अपराधियों ने एक चिकित्सक को पेटीएम बॉक्स लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद उनका पेटीएम हैक कर खाते से 9 बार में 1.22 लाख रुपए निकाल लिए। चिकित्सक ने शाहगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पेटीएम
विस्तार
चिकित्सक न्यू शाहगंज निवासी हैं। उनका क्लीनिक कारगिल चौराहे के पास है। चिकित्सक ने बताया कि 23 मई को उनके पास एक फोन कॉल आई। उसने खुद को पेटीएम कंपनी का कर्मचारी बताया। कहा कि आपके क्लीनिक पर पेटीएम का बॉक्स नहीं लगा है। बॉक्स की मदद से आने वाली धनराशि की जानकारी मिल जाती है। वह उसकी बातों में आ गए और निजी जानकारी दे दी।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद उनका पेटीएम हैक हो गया। इसके बाद खाते से रुपये निकलने लगे। 9 बार में 1.22 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। जब उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने उस व्यक्ति से बात की। मगर, उसने रुपये लौटाने से मना कर दिया। बाद में वह साइबर सेल में शिकायत करने गए। पेटीएम कंपनी को भी जानकारी दी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी रकम अब तक वापस नहीं मिल सकी है। शाहगंज पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनजान व्यक्ति पर नहीं करें विश्वास
साइबर सेल के प्रभारी सुल्तान सिंह का कहना है कि साइबर अपराधी रोजाना किसी न किसी तरीके से लोगों को शिकार बनाते हैं। जागरुकता ही बचाव करा सकती है। मोबाइल पर बैंक अधिकारी, फाइनेंसकर्मी, पेटीएम कंपनी का कर्मचारी बताने वालों से सावधान रहना चाहिए। उन्हें किसी तरह की निजी जानकारी नहीं दें। ओटीपी नहीं बताना चाहिए। अगर, कॉल करके कोई लॉटरी का झांसा देता है तो भी बातों में नहीं आए। ठगी होने पर सबसे पहले साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।ये भी पढ़ें - Sawan 2023: सावन का महीना इस दिन हो रहा शुरू, एक दिन पहले होगी पूजा; जानें क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य