फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   doctor nisha singhal murder news: accused arrested in encounter

डॉ. निशा सिंघल हत्याकांड: आधी रात को मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 21 Nov 2020 12:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
doctor nisha singhal murder news: accused arrested in encounter
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कमलानगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े दंत चिकित्सक निशा सिंघल की हत्या और लूटपाट करने के आरोपी शुभम पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रात 12:30 बजे उसे कालिंदी विहार 100 फुटा रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके दाएं पैर में गोली लगी है। उसके पास से लूटी गई रकम और जेवरात बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


कमला नगर की कावेरी कुंज कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे टीवी रिचार्ज करने के बहाने से आए युवक ने दंत रोग चिकित्सक निशा सिंघल (38) की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की। उसने डॉक्टर के बेटी एमिशा (8) और बेटे अद्वय (4) को भी गर्दन पर चाकू मारकर घायल कर दिया। सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज से उसकी पहचान ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी शिवम पाठक के रूप में हुई थी।
विज्ञापन



संबंधित खबर- आगरा: महिला चिकित्सक की हत्या कर घर में लूटपाट, मासूम बेटा-बेटी को भी चाकू मारे
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. निशा का क्लीनिक घर में ही है। पति अजय सिंघल देहली गेट स्थित रवि हॉस्पिटल में प्लास्टिक सर्जन हैं। वह हॉस्पिटल में थे। घर पर डॉ. निशा और बच्चे थे। तभी मोबाइल और टीवी रीचार्ज करने वाला युवक शुभम पाठक घर में आया। घायल बच्चों ने पुलिस को बताया कि उसने ड्राइंगरूम में मां की हत्या कर दी। वे दूसरे कमरे में थे। मां की चीख सुनकर आए तो उन्हें भी चाकू मारे, वे गिर पड़े तो वहां से चला गया और फिर पूरे घर को खंगाला।

डेढ़ घंटे तक तड़पती रहीं लहूलुहान डॉक्टर 

doctor nisha singhal murder news: accused arrested in encounter
डॉ. निशा अपने पति और बच्चों के साथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
हत्यारे ने घर में घुसने के थोड़ी देर बाद ही डॉ. निशा की गर्दन चाकू से रेत दी थी। इसके बाद वह एक  घंटे शाम साढ़े चार बजे तक घर में रहा। उसके चले जाने के बाद निशा ने पति को फोन किया। वह आधा घंटा में पहुंचे। इस डेढ़ घंटे में उनका काफी खून बह गया। पति ही उन्हें और बच्चों को रवि हॉस्पिटल ले गए लेकिन तब तक निशा की मौत हो चुकी थी। 

निशा के पति डॉ. अजय ने ही पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना के संबंध में जानकारी ली। आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने बताया कि चिकित्सक की हत्या के आरोपी शुभम पाठक को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है, उससे बैग बरामद हुआ है जिसमें कैश और जेवरात हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed