फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor is not a monster: Woman's vein was cut during abortion staff ran away after death

डॉक्टर नहीं हैवान: गर्भपात के दौरान काट दी महिला की नस, मौत के बाद भाग निकला स्टाफ; परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 20 Sep 2024 03:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 03:23 PM IST
सार

प्राइवेट चिकित्सक के पास गर्भपात कराने आई महिला की नस काट दी गई। इस वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे कहीं ओर ले जाते, उससे पहले ही महिला की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Doctor is not a monster: Woman's vein was cut during abortion staff ran away after death
मृतका का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर क्षेत्र में गांव मुसियार रोड स्थित बडे मियां दरगाह के पास झोलाछाप डॉक्टर ने बीती रात गर्भपात करते समय महिला की नस काट दी, जिससे महिला की मौत हो गई। जैसे ही महिला की मौत हुई चिकित्सक क्लीनिक छोड़ कर भाग गई। महिला की मौत के बाद परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


 
बडे़ मियां दरगाह के पास के रहने वाले मोटर साइकिल मिस्त्री दिनेश की पत्नी अनीता को बीती रात को परेशानी होने लगी। वह चार माह की गर्भवती थी। क्लीनिक पर दिनेश अपनी अनीता को लेकर पहुंचा तो डॉक्टर ने गर्भपात करने की सलाह दी। बताया कि गर्भपात नहीं किया तो महिला की भी मौत हो सकती है। इसलिए दिनेश ने गर्भपात की अनुमति दे दी।
विज्ञापन




गर्भपात करते समय महिला की नस काट गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। दिनेश ने बताया कि रात दो बजे पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत होने के बाद डॉक्टर और स्टाफ वहां से भाग निकला। वहीं घटना का जानकारी मिलने के बाद परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed