{"_id":"695ec64623c5f25eea04bca7","slug":"doctor-husband-brutally-beats-wife-fir-lodged-agra-news-c-25-1-agr1008-959255-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डॉक्टर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डॉक्टर पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 08 Jan 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक डॉक्टर ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कालिंदी विहार निवासी डॉ. राखी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। नववर्ष के दिन किसी मामूली बात पर पति डॉ. संजय सिंह से विवाद हो गया। इस दौरान पति ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर लात-घूंसों से पिटाई की।
पीड़िता का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर पति आए दिन पिटाई करते हैं। इससे वह तंग आ चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।