फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor Bhimrao Ambedkar University convocation ceremony today in agra

राज्यपाल आज आगरा में: विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की करेंगी अध्यक्षता, 169 मेधावियों को मिलेंगे मेडल

Tue, 29 Mar 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 12:06 AM IST
सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 87वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को खंदारी परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्य अतिथि के रूप में चिदानंद सरस्वती महाराज शामिल होंगे।

विज्ञापन
Doctor Bhimrao Ambedkar University convocation ceremony today in agra
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 87वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को होगा। दीक्षांत समारोह में 169 मेधावियों को पदक दिए जाएंगे। इसमें छात्राओं की संख्या अधिक है। कुलगीत के साथ समारोह का शुभारंभ होगा। 

विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक ने बताया कि समारोह में 129 स्वर्ण पदक और 40 रजत पदकों का वितरण होगा। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि स्वामी चिदानंद महाराज होंगे। समारोह खंदारी परिसर स्थित छत्रपति शिवाजी दीक्षांत मंडपम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम का क्षण-प्रतिक्षण कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। पहली बार समारोह में कुल गीत का गायन होगा। इसको विद्वानों द्वारा लिखवाया गया है।

विज्ञापन

रिहर्सल कर परखीं कार्यक्रम की व्यवस्थाएं

खंदारी परिसर में समारोह से पहले सोमवार को शाम चार बजे आयोजन का रिहर्सल किया। इसमें डमी राज्यपाल, मुख्य अतिथि समेत अन्य शोभायात्रा में शामिल हुए। समारोह के शुरू होने और डिग्री-मेडल देने तक का रिहर्सल किया। इसमें कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य विभागों के निदेशक भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कार्यक्रम स्थल का देखा हाल

डीएम प्रभुनारायण सिंह ने दोपहर करीब एक बजे खंदारी परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। शोभायात्रा कहां से निकलेगी, राज्यपाल का वाहन कहां तक आएगा। वीवीआईपी प्रवेश द्वार कहां होगा, इन तमाम बिंदुओं पर जानकारी की। कुलपति ने उनको आयोजन स्थल का भ्रमण भी करवाया।

ये हैं मेधावी 

- सात स्वर्ण : प्रिया, केडी मेडिकल कॉलेज मथुरा
- पांच स्वर्ण : दिव्या शर्मा, एसबी कॉलेज अलीगढ़
- चार स्वर्ण : कुमारी पूजा, पीसी बागला कॉलेज हाथरस
- चार स्वर्ण : ज्योति वर्मा एमएस डब्ल्यू इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, विवि
- तीन स्वर्ण : युसरा अबू हुरेरा गर्ल्स कॉलेज, रेनू यादव महात्मा गांधी गर्ल्स पीजी कॉलेज फिरोजाबाद, मुकुल सेन सेंट जोंस कॉलेज, कुमारी निक्की, टीकाराम कन्या महाविद्यालय अलीगढ़, आयुषी भारद्वाज श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय एटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed