{"_id":"694ef96007d4bbe9f20fc868","slug":"doctor-and-staff-beaten-up-after-vandalism-in-hospital-fir-registered-agra-news-c-364-1-sagr1046-122959-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अस्पताल में तोड़फोड़ कर डॉक्टर व स्टाफ को पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अस्पताल में तोड़फोड़ कर डॉक्टर व स्टाफ को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
आगरा। अस्पताल में महिला मरीज की तबीयत बिगड़ने पर परिजन नाराज हो गए। आईसीयू के अंदर घुसकर तोड़फोड़ कर डॉक्टर व स्टाफ के साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
जय देवी हॉस्पिटल के डाॅ. नारायण गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 19 दिसंबर को उनके अस्पताल में खुशबू नाम की 8 माह की गर्भवती महिला मरीज भर्ती हुई। उसे सांस लेने में काफी परेशानी थी और बुखार भी आ रहा था। जांच करने पर प्लेटलेट्स सिर्फ 20 हजार निकलीं। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो चुकी है। मरीज के परिजन को समझाने और उनके कहने के बाद उन्होंने इलाज किया। मरीज को वेंटिलेटर पर रखकर नॉर्मल डिलीवरी के लिए दवा लगाई। इस दौरान आईसीयू के अंदर मरीज का पति हर्ष, देवर सूरज कुमार, उसका जीजा विजय एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ आ गए। स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। आईसीयू के दोनों गेट और टीवी तोड़ दिए। उनके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। संवाद