फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctor Advice For Kidney Patients Immediately Check kidney Check After Symptoms Of Corona

गुर्दा रोगियों के लिए चिकित्सक की सलाह: कोरोना के लक्षण होने पर मरीज तुरंत जांच कराएं, इन बातों का रखें ध्यान

Sun, 23 May 2021 03:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 23 May 2021 03:10 PM IST
सार

डॉ. जैन का कहना है कि यदि किडनी के मरीज कोरोना संक्रमित हो जाते हैं, तो वह खुद दवाओं का सेवन न करें। चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही दवाएं लें। इसके अलावा किडनी के रोगियों को अपनी दवाओं में खुद से ही कोई बदलाव नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Doctor Advice For Kidney Patients Immediately Check kidney Check After Symptoms Of Corona
किडनी सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

किडनी के मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की संभावना अधिक होती है। वहीं संक्रमित होने पर रोग की गंभीरता भी अधिक हो सकती है। एसएन मेडिकल कॉलेज के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्व जैन की सलाह है कि किडनी के मरीजों में कोरोना के लक्षण (बुखार, सिर दर्द, गला खराब होना, सांस लेने में तकलीफ) दिखते ही जांच करानी चाहिए। जांच कराने में देरी मुसीबत में डाल सकती है। 

विज्ञापन


डॉ. अपूर्व जैन का कहना है कि किडनी के रोगियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इसके साथ ही अधिकतर किडनी के मरीजों में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर व हृदय रोग की समस्या भी होती है। इनको कोरोना से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाने चाहिए। सर्वाधिक जोर कोरोना वैक्सीन लगवाने पर देना चाहिए। लोगों में इस संबंध में भ्रांति भी है। किडनी रोगी को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। डायलिसिस वाले मरीजों को भी टीकाकरण कराना चाहिए। यहां तक कि जो मरीज खून पतला करने की दवा ले रहे हैं, वह भी चिकित्सक के परामर्श से कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। 
विज्ञापन


संक्रमित होने पर खुद दवाएं लेना न शुरू करें
डॉ. जैन का कहना है कि यदि किडनी के मरीज कोरोना संक्रमित हो जाते हैं, तो वह खुद दवाओं का सेवन न करें। चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही दवाएं लें। इसके अलावा किडनी के रोगियों को अपनी दवाओं में खुद से ही कोई बदलाव नहीं करना चाहिए। जो मरीज कोरोना संक्रमित हैं और उनको डायलिसिस की जरूर है, वह एसएन मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर डायलिसिस करा सकते हैं। उनके लिए अलग व्यवस्था है। यह सेवा निशुल्क भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का ध्यान रखें
- डायलिसिस कराने वाले मरीजों के कोरोना संक्रमित होने का खतरा रहता है, सावधानी बरतें।
- डायलिसिस यूनिट में जाने पर डबल मास्क लगाएं। खाना खाते समय ही मास्क हटाया करें। 
- किडनी के रोगियों को बार-बार हाथ धोते रहना चाहिए। सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। 
- जितना हो सके भीड़भाड़ से बचें और बीमार लोगों से दूर रहें। दूरी से ही किसी से बातचीत करें।

ये भी पढ़ें: चिकित्सक की सलाह: कोरोना में दिल की धड़कन धीमी या तेज होने पर घबराएं नहीं
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed