फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   doctor accused the sisters of taking the mother hostage

Agra News: तीन बहनों ने डॉक्टर की मां को बनाया बंधक, मिलने तक नहीं देती, आरोप सुनकर पुलिस भी हैरान

Sat, 25 Feb 2023 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 08:41 AM IST
सार

डॉक्टर ने पुलिस को एक वीडियो भी दिया है, जिसमें वे खुद को बंधक किए जाने की बात कह रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
doctor accused the sisters of taking the mother hostage
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के एक डाॅक्टर ने बहनों पर मां को बंधक बनाकर घर में रखने का आरोप लगाया है। इस संबंध में डीसीपी सिटी से शिकायत भी की है।
विज्ञापन


शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले डाॅक्टर ने डीसीपी सिटी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि तीन बहनें मां का मकान हड़पना चाहती हैं। इसलिए वो सात महीने पहले पिता के साथ घर आईं। मां को बहाने से अपने साथ ले गईं। उस समय वह और उनके भाई घर में मौजूद नहीं थे।

आरोप लगाया कि उन्होंने मां को नशे का पदार्थ देकर मकान का दानपात्र अपने नाम करा लिया। इसके बाद से मां को बंधक बनाकर रखा है। किसी से मिलने नहीं दिया जाता है। मोबाइल पर बात भी नहीं करने दी जाती है। पिता भी उत्पीड़न करते हैं।
विज्ञापन


डाॅक्टर ने अपनी मां के वीडियो भी दिए, जिसमें वो अपने बंधक होने की बात कह रही हैं। मामले में थाना शाहगंज पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed