फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do your duties also in independent India

आजाद भारत में अपने कर्तव्यों का भी पालन करें

Sat, 02 Oct 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Do your duties also in independent India
मैनपुरी। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी के केंद्रीय सभागार में शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज अनिल कुमार ने किया। लोगों को आजादी का संदेश देने के लिए निकाली गई साइकिल रैली को जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला जज ने कहा कि आजाद भारत में अधिकारों को पाने के साथ ही कर्तव्यों का भी पालन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा आजादी के बीच अपने अधिकारों का प्रयोग वहां तक करें जहां दूसरे के अधिकारों का हनन नहीं हो। हमको दूसरे के अधिकारों का भी सम्मान करना है। रैली में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीजेएम अमित सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी ने खुद भी साइकिल चलाई। दीवानी से शुरू हुई साइकिल रैली बस स्टैंड पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्रा, अपर जिला जज वंशबहादुर यादव, प्रदीप कुमार, नासिर अहमद, तरन्नुम खान, निधि, पूनम, अनीता, सिविल जज अमित मिश्रा, मीनाक्षी बंसल, प्रियंका वर्मा, योगेश शिवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed