{"_id":"65c36c08438509414a0063e4","slug":"do-not-talk-on-mobile-while-driving-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-112092-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करें
Wed, 07 Feb 2024 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 07 Feb 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करें
- डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में आयोजित हुई गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडन्य पडरिया में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। जनपद के नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के निर्देशन में आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता विजय आनंद गौतम असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य रहे। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन कर अपने साथ दूसरों के जीवन की भी रक्षा करें।
वक्ताओं ने कहा कि सड़क पर चलते समय संकेतक चिन्हों का अनुसरण कर पालन करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। अच्छी क्वालिटी के हेलमेट का प्रयोग करें। नशे की हालत में गाड़ी ना चलाएं। गाड़ी चलाते समय इयरफोन और मोबाइल से बात ना करें। ग्रीन लाइट रेड लाइट के संकेतों को समझकर यातायात के नियम का पालन करें। उन्होंने सभी को संकल्प दिलाया कि अपने जीवन की रक्षा करने के साथ-साथ दूसरे के जीवन की रक्षा के विषय में भी लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करें।
नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि सभी लोग यदि सड़क के नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। सड़क सुरक्षा प्रभारी प्रमोद कुमार ने गोष्ठी का संचालन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र पाठक, जगजीवन राम, कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव, डॉ. गीता देवी, डॉ, तनु जैन, विजेंद्र कुमार, शिवनंदन सिंह, अरुण कुमार मौजूद रहे।