फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not keep inflammable substances while traveling by train.

Agra News: ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखें रेलयात्रा में

Thu, 31 Oct 2024 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 31 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Do not keep inflammable substances while traveling by train.
कासगंज। रेलवे सुरक्षा बल ने बुधवार को ट्रेनों और स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जाने और यात्रा के दौरान अपरिचित से मित्रता नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया। पर्व के मौके पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर स्टेशन पर ट्रेनों में यात्रियों को चेक किया। साथ ही स्टेशन परिसर में चेकिंग की गई। बेवजह घूमने वाले लोगों से पूछताछ की गई्र। पोस्ट कमांडर आरपी सिंह ने यात्रियों ने कहा कि वे यात्रा के दौरान अपरिचित लोगों से दोस्ती नहीं करें। अनजान लोगों से कोई भी खाद्य पदार्थ नहीं लें। ज्वलनशील पदार्थ ट्रेनों में ले जाने से बचें। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के ट्रेन, स्टेशन परिसर में मिलने पर आरपीएफ, जीआरपी व रेलवे कर्मियों को सूचित करें। महिला उपनिरीक्षक भारती तोमर ने कहा कि पुरुष यात्री महिला कोच में यात्रा नहीं करें। यह कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होता है। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed