फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not ignore the symptoms of cold, cough and fever

सजग रहें-सुरक्षित रहें: सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

Fri, 16 Apr 2021 01:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Apr 2021 01:46 PM IST
सार

कोरोना से बचाव को लेकर सवालों के जवाब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने दिए। उन्होंने कहा कि अगर मरीज को सांस लेने में तकलीफ है तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराएं। 

विज्ञापन
Do not ignore the symptoms of cold, cough and fever
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षणों को नजरअंदाज न करें। तीन दिन तक अगर बुखार रहें तो जांच कराएं। होम आइसोलेशन में मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो तो घर पर ऑक्सीजन सिलिंडर इस्तेमाल न करें। तत्काल ऐसे मरीज को अस्पताल में भर्ती कराएं। अमर उजाला पाठकों के ऐसे कई सवालों के जवाब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने दिए हैं।

विज्ञापन


सवाल: सांस लेने में तकलीफ होने पर मरीज क्या करें ?
जवाब: ऑक्सीजन लेवल कम होने पर मरीज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराएं।
सवाल: मरीज को भर्ती कराने के लिए क्या करना होगा ?
जवाब: कंट्रोल रूम 9458569043 पर सूचित करें, एबुलेंस से उन्हें भर्ती कराया जाएगा।
सवाल: लक्षण होने पर क्या बिना जांच दवाएं खा सकते हैं ?
जवाब: ऐसा नहीं करें। कोविड की दवाएं उस रोगी को नुकसान कर सकती हैं।
सवाल: होम आइसोलेशन में नियम तोड़ता है तो क्या करें ?
जवाब: अपर नगरायुक्त को सूचित करें। निगरानी समिति उल्लंघन पर नोटिस देगी।
सवाल: संक्रमण से बचाव के लिए क्या करना चाहिए ?
जवाब: हेल्दी डाइट लें, व्यायाम करें, नियमों का पालन करने से बचा जा सकता है।

ये महत्वपूर्ण नंबर रखें याद
- एसएनएमसी कंट्रोल रूम नंबर - 0562-2986044
- इंटीग्रेटिड कंट्रोल सेंटर नंबर - 0562-2600508
- कोविड कंट्रोल रूम का नंबर - 0562-2600412 एवं 9458569043

48 घंटे में 537 नए मरीज मिले
ताजनगरी में संक्रमण के मामले रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। सितंबर के बाद फिर अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर चरम पर है। छह दिनों से संक्रमण का नया ट्रेंड देखने में आ रहा है। बीते 48 घंटे में 537 मरीज बढ़े हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी 12336 पर पहुंच गया है।


संबंधित खबर- आगरा में कोरोना: दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार बेकाबू, पहली बार 24 घंटे में 295 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed