फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not ignore light colored spots on the skin

Agra News: त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे की न करें अनदेखी

Wed, 29 Jan 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Do not ignore light colored spots on the skin
कासगंज। त्वचा पर हल्के रंग के धब्बे हैं और इनमें खुजली नहीं हो रही है तो इनकी अनदेखी नहीं करें। यह कुष्ठ रोग का लक्षण हो सकता है। इलाज से यह बीमारी पूरी तरह से ठीक हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग रोगियों की खोज के लिए बृहस्पतिवार से अभियान चलाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि कुष्ठ रोग के संबंध में समाज में फैली भ्रांतियां निराधार हैं। इस रोग पर अब काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। यदि त्वचा पर हल्के और फीके रंग के धब्बे हों तो उनको नजरंदाज नहीं करना चाहिए। वैसे हर दाग धब्बा कुष्ठ रोग नहीं होता। यदि लक्षण हैं तो इनको चिकित्सक को अवश्य दिखाना चाहिए। समय रहते इलाज कराने पर इस बीमारी से निजात पाई जा सकती है। रोगियों की खोज के लिए 30 जनवरी से 13 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। बीते वर्ष मिले 34 रोगी पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। 53 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed