फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not drive without a license

Agra News: बिना लाइसेंस के नहीं चलाएं वाहन

Tue, 07 Nov 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Do not drive without a license
बिना लाइसेंस के नहीं चलाएं वाहन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा जागरुकता के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

मैनपुरी। शहर के अमन इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यातायात उप निरीक्षक लाखन सिंह ने कहा कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाएं।

उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का प्रयोग करें। चारपहिया वाहन चलाते समय सदैव सीट बेल्ट का प्रयोग करें। यातायात उप निरीक्षक आरडी शर्मा ने बच्चों को सदैव बाएं चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को फायर-ब्रिगेड और एंबुलेंस को तुरंत साइड देने की जानकारी दी। यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार सेंगर ने वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की सलाह दी। प्रमोद दुबे बाबा ने छात्र-छात्राओं सड़क पर झुंड बनाकर नहीं चलने की सलाह दी। इस दौरान महिला थानाध्यक्ष हेमलता सिंह ने वाहन की गति नियंत्रण में रखने की सलाह दी। यातायात नियमों को लेकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नितिन चौहान, सौरभ उपाध्याय, प्रधानाचार्य विनोद उन्नीकृष्णन, उप प्रधानाचार्य जॉली जॉर्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed