फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not bench the fan, the condition of the children deteriorated due to waiting for two hours

पंखा न बेंच, दो घंटे इंतजार से बच्चों की हालत खराब

Tue, 31 May 2022 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Do not bench the fan, the condition of the children deteriorated due to waiting for two hours
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग की ओपीडी में व्यवस्थाएं चौपट हैं। यहां पर बैठने के लिए बेंच नहीं हैं। पंखे और कूलर तक नहीं लगे हैं। इस गर्मी में गैलरी में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करने वाले बच्चों का बुरा हाल है। सोमवार को इंतजार करते दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

बाल रोग विभाग की ओपीडी में सोमवार को 116 मरीज आए। यहां एक ही कक्ष में ओपीडी चल रही है, जिससे इलाज में दो से ढाई घंटे का समय लग रहा है। ओपीडी में बच्चों को लेकर बैठने के लिए बेंच नहीं हैं। गैलरी में ही तीमारदारों को बच्चों को लेकर लाइन में लगना पड़ता है। यहां पर मरीजों के लिए पंखे और कूलर भी नहीं लगाए गए हैं। गर्मी से बच्चों की हालत खराब हो रही है। प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश शर्मा का कहना है कि बाल रोग की ओपीडी में पंखा और बेंच लगवाने की व्यवस्था की जाएगी। विभागाध्यक्ष से ओपीडी में चिकित्सक बढ़ाने के लिए भी कहेंगे।
विज्ञापन

लोहामंडी की शाकरीन ने बताया कि अपने दो साल के बेटे को लेकर के सुबह साढ़े नौ बजे आई थी। धक्कामुक्की और गर्मी के कारण बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। गार्ड से बच्चे को जल्दी दिखवाने के लिए कहा, उसने सुना नहीं। बच्चे को लेकर गर्मी में दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवला के मनीष कुमार ने बताया कि ओपीडी में बेंच नहीं है, पंखा तक नहीं लगा। एक ही कमरे में डॉक्टर बच्चों को देखते हैं। बच्चे को लेकर दो घंटे तक खड़ा रहा। बच्चा परेशान होकर रोने लगा तो इसे लेकर बाहर आ गया, पत्नी को लाइन में लगाना पड़ा।
ढाई घंटे तक लाइन में बच्चे को लेकर खड़ा रहना पड़ा। यहां बेंच भी नहीं है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। पंखे भी नहीं लगे हैं। ओपीडी में डॉक्टर बढ़ाए जाएं, जिससे कम समय लगे। - शालिनी, वजीर पुरा
गर्मी से बुरा हाल है, ऐसे में बाल रोग की ओपीडी में पंखे, कूलर तक नहीं लगे। इससे घंटों लाइन में लगे रहने से बच्चों का बुरा हाल हो रहा है। पंखा-कूलर तो लगवा ही सकते हैं। - सौरभ कुमार, नुनिहाई

डॉक्टर साहब ने बच्चे के पेट में गांठ बताई हैं। इसके लिए दो दवाएं पर्चे पर लिखीं, इसमें से एक भी दवा काउंटर पर नहीं मिली, बाजार से खरीदनी पड़ी। - सौरभ उपाध्याय, वजीर पुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed